
ऑस्ट्रेलिया के फिलिप द्वीप में चार भारतीयों की डूबने से मौत, भारतीय हाईकमीशन ने जताई संवेदना
AajTak
भारतीय उच्चायोग ने एक्स हैंडल पर किए एक पोस्ट में लिखा- @cgimelbourne की टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए मृतकों के दोस्तों के संपर्क में है. जिस आइसलैंड पर यह हादसा हुआ है, वहां पर सरकार की तरफ से निगरानी व्यवस्था नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार जिस बीच पर यह हादसा हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया से एक बुरी खबर सामने आई है, विक्टोरिया के फिलिप द्वीप में डूबने से 4 भारतीयों की जान चली गई. मृतकों में 3 महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में लगभग 20 वर्षों में हुई सबसे भीषण त्रासदी में परिवार के साथ बाहर गए तीन महिलाओं सहित चार भारतीयों की एक अनियंत्रित समुद्र तट पर डूबने से मौत हो गई. यह घटना बुधवार को विक्टोरिया के फिलिप द्वीप में हुई और मृतकों के एक करीबी रिश्तेदार ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को पीड़ितों के नामों की पुष्टि की.
चारों की पहचान 23 वर्षीय जगजीत सिंह आनंद, छात्रा सुहानी आनंद (20) , कीर्ति बेदी (20), रीमा सोंधी (43) के तौर पर पहचान हुई है. रीमा सोंधी ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार से मिलने गई थीं. सामने आया है कि आनंद मेलबर्न में नर्स थे, सुहानी औऱ कीर्ति स्टूडेंट वीजा पर पहुंची हुई थीं और रीमा जो कि पंजाब की निवासी हैं, वह दो हफ्ते पहले छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं.
खबर के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं को बुधवार अपराह्न करीब 3:40 बजे न्यूहेवन के पास चार लोगों के पानी में डूबने की आशंका की सूचना मिली. लाइफ सेविंग विक्टोरिया’ राज्य एजेंसी के कमांडर केन ट्रेलोर ने कहा, ‘‘फिलिप द्वीप पर फॉरेस्ट केव्स के समुद्री क्षेत्र में संकट में फंसे चार लोगों की सहायता के लिए लाइफ सेविंग विक्टोरिया को बुलाया गया था.
भारतीय उच्चायोग ने एक्स हैंडल पर किए एक पोस्ट में लिखा- @cgimelbourne की टीम सभी आवश्यक सहायता के लिए मृतकों के दोस्तों के संपर्क में है. जिस आइसलैंड पर यह हादसा हुआ है, वहां पर सरकार की तरफ से निगरानी व्यवस्था नहीं है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार जिस बीच पर यह हादसा हुआ है, वहां पर प्रशासन की तरफ से लाइफगार्ड गश्ती दल की तैनाती नहीं की गई है. लेकिन यह फ़ॉरेस्ट केव्स बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बना गया है, जो अपनी समुद्री गुफाओं के लिए जाना जाता है.
जीवन रक्षक विक्टोरिया परिचालन के महाप्रबंधक लियाम क्रिगे ने कहा कि 1 दिसंबर से अब तक विक्टोरिया में 19 लोग डूब गए हैं - जो पिछली गर्मियों की इसी अवधि की तुलना में दो अधिक है. “इनमें से प्रत्येक डूबने वाले के पीछे उनका परिवार है, जो बेहद दुखी है. उन्होंने गुरुवार को फॉरेस्ट केव्स कार पार्क में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह बेहद दुखद है और हमारी हार्दिक संवेदना उन पीड़ितों के प्रति है."

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









