
ऑस्ट्रेलिया-कनाडा में 18 साल तो चिली में 35 है चुनाव लड़ने की मिनिमम एज, भारत में 21 करने की उठी डिमांड
AajTak
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को देश में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने की मांग की. पिछले साल एक संसदीय समिति ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु सात साल कम करने की वकालत की थी.
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान मांग करते हुए कहा कि भारत में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु मौजूदा 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष की जाए. चड्ढा ने कहा कि इससे भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी. राज्यसभा में बोलते हुए चड्ढा ने कहा, "भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है. हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है और 50 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की है."
चड्ढा ने कहा कि जब आजादी के बाद पहली लोकसभा चुनी गई थी, तो 26 प्रतिशत सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के थे. चड्ढा ने कहा, "17वीं लोकसभा (पिछली लोकसभा) में केवल 12 प्रतिशत सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र के थे... हम एक युवा देश हैं, जिसमें पुराने राजनेता हैं, हमें युवा राजनेताओं वाला एक युवा देश बनने की आकांक्षा रखनी चाहिए." उन्होंने कहा, "मेरा भारत सरकार के लिए एक सुझाव है: चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी जानी चाहिए."
संसदीय समिति भी कर चुकी है वकालत
यह पहली बार नहीं है जब चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र को घटाने की मांग की गई है. पिछले साल एक संसदीय समिति ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु सात साल कम करने की वकालत करते हुए कहा था कि इससे युवाओं को लोकतंत्र में शामिल होने के समान अवसर मिलेंगे. लोकसभा या विधानसभा चुनावों के लिए इसने विशेष रूप से चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु को वर्तमान 25 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने की सिफारिश की थी.
यह भी पढ़ें: 'चुनाव लड़ने की उम्र 25 से घटाकर करें 21 साल', AAP सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में की डिमांड
मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार, लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी व्यक्ति की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए. राज्यसभा और राज्य विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









