
ऑनलाइन भीख मांगता है ये शख्स, मिनटों में आ जाता है मोटा पैसा! 5 लाख हैं फॉलोअर्स
AajTak
गौतम सूर्य नाम का भिखारी YouTube पर लाइव आकर QR कोड के जरिए भीख मांगता है. उसके चैनल पर 5 लाख सब्सक्राइबर और 26 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ हैं
आपने सड़कों, मंदिरों या रेलवे स्टेशन पर बहुत से भिखारियों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऑनलाइन भीख मांगने वाला भिखारी देखा है? जी हां, एक भिखारी ऐसा भी है जो YouTube पर लाइव आकर भीख मांगता है. इस ऑनलाइन भिखारी का नाम गौतम सूर्य है. उसका चैनल govindsurya360 नाम से है, जिसके 5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
अब तक वह अपने चैनल पर 3.8 हजार वीडियो डाल चुका है और उसके वीडियो पर कुल 26 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. गौतम सूर्य हर दिन 3-4 घंटे तक लाइव आता है और स्क्रीन पर 2-3 QR कोड लगाकर लोगों से पैसे मांगता है. उसके चैनल के बायो में लिखा है – “एक दिन मैं अपना घर जरूर बनाऊंगा, फिर कोई नहीं कहेगा कि निकल जा यहां से.” खास बात यह है कि वह किसी को फॉलो नहीं करता, बस अपने ही दूसरे चैनल को फॉलो करता है.
अब तक 26 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा भिखारी चर्चा में है, जो सड़कों पर नहीं बल्कि YouTube पर लाइव आकर भीख मांगता है. उसका नाम है गौतम सूर्य. उसके चैनल का नाम govindsurya360 है, जिस पर करीब 5 लाख सब्सक्राइबर हैं और अब तक उसके वीडियो को 26 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जब भी वह लाइव आता है, तो एक बार में 10 हजार से ज्यादा लोग उससे जुड़ जाते हैं. लाइव देखते समय लोग उसे QR कोड के जरिए 1 रुपये से लेकर 100 रुपये तक पेमेंट करते हैं. ज्यादातर लोग उसे 1 रुपये भेजते हैं. जैसे ही कोई पेमेंट करता है, वह उस व्यक्ति का नाम लेकर थैंक्यू कहता है और बताता है कि किस नंबर या नाम से पैसा आया है.
एक बार में लाइव में जुड़ते हैं 10 हजार लोग उसके एक वीडियो पर 27 मिलियन तक व्यूज़ आए हैं. इतना ही नहीं, उसने कई वीडियो में यह भी दिखाया है कि एक दिन के superchat से उसे 10,000 रुपये तक की कमाई हो जाती है. गौतम सूर्य अपने संघर्ष की कहानी भी शेयर करता है एक वीडियो में उसने बताया कि जब 2-3 साल तक उसके पास काम नहीं था, तब जिंदगी काफी मुश्किल थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











