
एशिया कप की चैम्पियन टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, फाइनल हारने वाला पाकिस्तान को भी मिली बंपर प्राइज मनी
AajTak
एशिया कप में भारतीय टीम का दबदबा कायम है और वो इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने सातों मुकाबले जीते और खिताब पर कब्जा जमाया. भारतीय टीम को चैम्पियन बनने पर बंपर इनामी राशि भी मिली है.
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल 28 सितंबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया है. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की. भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप में चैम्पियन बनी है. वहीं पाकिस्तानी टीम का तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया.
एशिया कप जीतने पर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है. भारतीय टीम को इनाम के तौर पर 3 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.66 करोड़ रुपये) मिले हैं. वहीं फाइनल हारने वाली पाकिस्तानी टीम को 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.33 करोड़ रुपये) प्राइज मनी के तौर पर दिए गए हैं. पिछले साल की तुलना में इस बार दोगुनी इनामी राशि दी गई है.
यह भी पढ़ें: वर्मा के नाम रहा फाइनल में जीत का 'तिलक', टीम इंडिया के आगे फिर पस्त हुआ पाकिस्तान, कुलदीप भी छाए
बता दें कि एशिया कप 2023 में भारत ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को हराया था. उस मैच में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 50 रनों पर ऑलआउट हो गया था. फिर भारतीय टीम ने इसे 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए टारगेट हासिल कर लिया था. उस समय भारत को प्राइज मनी के रूप में लगभग 1.25 करोड़ रुपये मिले थे.
प्लेयर ऑफ सीरीज को भी मिली बंपर प्राइज मनी भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले के बाद इंडिविजुअल अवॉर्ड भी दिए गए हैं, जिनमें 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' शामिल हैं. 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' को 15 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 13.30 लाख रुपये) मिले हैं. वहीं 'प्लेयर ऑफ द मैच' को प्राइज मनी के रूप में 5 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.43 लाख रुपये) दिए गए हैं.
देखा जाए तो एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया. दोनों टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं बल्कि करोड़ों फैन्स पर भी प्रेशर रहता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











