
एल्गार परिषद केस: मुबंई नहीं छोड़ सकते वरवर राव, बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्थायी मेडिकल बेल ठुकराई
AajTak
वरवर राव ने अपने घर तेलंगाना जाने के लिए स्थायी बेल की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हालांकि, कोर्ट ने आत्मसमर्पण का वक्त 3 महीने और बढ़ा दिया है.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तेलुगु कवि और एल्गार परिषद केस के आरोपी वरवर राव की स्थायी मेडिकल बेल की याचिका ठुकरा दी है. उनके मुंबई छोड़ने पर लगी रोक भी बरकरार रखी गई है. राव ने अपने घर तेलंगाना जाने के लिए कोर्ट से स्थायी जमानत की मांग की थी. बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस एसबी शुक्रे और जीए संदीप की खंडपीठ ने बुधवार को इस मामले पर सुनवाई की. हालांकि, बेंच ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए दिए गए समय को 3 महीने और बढ़ा दिया है. बता दें कि राव पर UAPA के तहत केस दर्ज है.
पीठ ने कहा कि राव के मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए आत्मसमर्पण का समय बढ़ाया गया है. ये कहते हुए जस्टिस शुक्रे ने राव की चुटकी भी ली. उन्होंने कहा 'आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं और उच्च शक्ति के पास जा सकते हैं'. दरअसल, एल्गार परिषद मामला 31 दिसंबर 2017 को पुणे में आयोजित हुए सम्मेलन में, कथित भड़काऊ भाषण देने से जुड़ा है. पुलिस का दावा है कि इसके अगले ही दिन, भीमा-कोरेगांव युद्ध स्मारक के पास हिंसा भड़क गई थी. पुलिस के मुताबिक, यह सम्मेलन उन लोगों ने आयोजित किया था, जिनके माओवादियों से कथित तौर पर संबंध हैं.
2018 में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
इस केस में राव को 2018 में पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में मामला एनआईए को सौंप दिया गया. एनआईए की तरफ से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने कहा कि स्थायी जमानत और तेलंगाना जाने की छुट्टी के लिए राव का आवेदन पहले की बेंच खारिज कर चुकी है. उन्होंने तर्क दिया कि राव को सीधे हाईकोर्ट में आने से पहले सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए था. इसलिए स्थायी जमानत के लिए रिट याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है.
जेल में इलाज के लिए डॉक्टर उपलब्ध- SG
सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि राव की अंतरिम जमानत की अवधि 6 महीने पहले खत्म हो चुकी है. इसके बाद राव ने मेडिकल जमानत की अर्जी दी थी. तब मिला 6 महीने का समय भी बीत चुका है. उन्होंने बताया कि नानावटी अस्पताल के डॉक्टरों ने राव की जांच कर अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी थी. सिंह ने कहा कि अगर राव को इलाज की जरूरत पड़ती है, तो जेल अधिकारी उनकी देखभाल करने के लिए मौजूद हैं. जरूरत पड़ने पर मरीज को जेजे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया जाता है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








