
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम होने की धमकी के बाद सिंगापुर ने भेजा फाइटर जेट्स
AajTak
सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने कहा, "दो RSAF F-15SG जेट विमानों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को चांगी एयरपोर्ट पर उतरने से पहले आबादी वाले इलाकों से दूर ले जाकर जांच की."
एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में मंगलवार को बम होने की धमकी मिली. इसके बाद सिंगापुर (Singapore) ने आबादी वाले इलाकों से दूर ले जाने के लिए दो F-15SG लड़ाकू विमानों को भेजा और फ्लाइट को चांगी एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया. मदुरै से सिंगापुर के लिए फ्लाइट IX 684 को ऑपरेट करने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को बोर्ड पर बम की चेतावनी वाला एक खतरनाक ईमेल मिला था. सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने इसके बारे में अपडेट देते हुए कहा कि विमान रात करीब 10 बजे चांगी एयरपोर्ट पर उतरा, जिसके बाद जांच पुलिस को सौंप दी गई.
उन्होंने कहा, "हमारे ग्राउंड बेस्ड एयर डिफेंस (GBAD) सिस्टम और एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल (EOD) को भी एक्टिव कर दिया गया. विमान के जमीन पर उतरने के बाद उसे एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया और जांच शुरू की गई."
एयर इंडिया एक्सप्रेस से नहीं आया कोई बयान
फ्लाइट में सवार यात्रियों की तादाद का खुलासा नहीं किया गया है और घटना के बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से तत्काल कोई बयान नहीं आया है. मदुरै से सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट उन सात भारतीय उड़ानों में शामिल थी, जिन्हें मंगलवार को बम की धमकी मिली थी.
सात फ्लाइट्स को मिली थी धमकी
दिल्ली-शिकागो एयर इंडिया की फ्लाइट, जयपुर-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस, दम्मम-लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट, दरभंगा-मुंबई स्पाइसजेट की फ्लाइट, सिलीगुड़ी-बेंगलुरु अकासा एयर की फ्लाइट, एलायंस एयर की अमृतसर-देहरादून-दिल्ली की फ्लाइट और मदुरै से सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वे सात फ्लाइट्स में शामिल थीं, जिन्हें बम की धमकी मिली.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








