
'एक कचौड़ी-दो समोसा, भाजपा तेरा जीरो भरोसा', गुजरात पहुंचे राघव चड्ढा ने साधा BJP पर निशाना
AajTak
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा राज्य के सह-प्रभारी बनने के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे. राजकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कई आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. वो आजकल एक नारा बुलंद कर रहे हैं, 'एक कचौड़ी-दो समोसा, भाजपा तेरा जीरो भरोसा'.
गुजरात में आम आदमी पार्टी (AA) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच चुनावी जंग तेज होती जा रही है. AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा राज्य का सह-प्रभारी बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार गुजरात पहुंचे. उन्होंने यहां राजकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर खूब निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो यहां आकर कई आंदोलनकारियों से मिले. उनसे बात की और उन्हें पता चला कि आंदोलनकारी आजकल यहां एक नारा बुलंद कर रहे हैं, 'एक कचौड़ी-दो समोसा, भाजपा तेरा जीरो भरोसा'.
राघव चड्ढा ने कहा, "गुजरात की हालात ऐसी है कि आज यहां मानो हर जगह भाजपा के कुशासन से पीड़ित लोग आंदोलन कर रहे हैं. मैं कई आंदोलनकारियों से मिला, उनसे बात की, मैंने कहा भाजपा वालों से बात करो चुनाव के मद्देनजर क्या पता आपका काम हो जाए. उन्होंने जवाब दिया कि आजकल गुजरात में एक नारा है प्रचलित है. वो है-1 कचोरी 2 समोसा भाजपा तेरा 0 भरोसा"
राघव चड्ढा ने कहा कि आज के गुजरात में राज्य सरकार के कर्मचारी, ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों से लेकर विद्या सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे वर्कर, विलेज कंप्यूटर एंटरप्रेन्योर और सफाई कर्मचारी समेत कई लोग सरकार से ना खुश हैं. जगह-जगह सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं.
आज गुजरात में मानो हर जगह भाजपा के कुशासन से पीड़ित लोग आंदोलन कर रहे हैं. मैं कई आंदोलनकारियों से मिला/बात की, मैंने कहा भाजपा वालों से बात करो चुनाव के मद्देनजर क्या पता आपका काम हो जाए. उन्होंने जवाब दिया आजकल गुजरात में नारा है- 1 कचोरी 2 समोसा भाजपा तेरा 0 भरोसा pic.twitter.com/90hhK5NsY4
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके हैं. इसलिए अब पार्टी ने उन्हें गुजरात चुनाव का सह-प्रभारी बनाया है. राघव चड्ढा शनिवार सुबह राजकोट पहुंचे. उन्होंने यहांपार्टी के कार्यकर्ताओं और सीनियर लीडरशिप के साथ बैठक की और बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. राघव चड्ढा का शाम में महात्मा गांधी के बचपन के निवास स्थान जाने का भी कार्यक्रम है.
राघव चड्ढा का ये दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से वहां मौजूद हैं. वहीं अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 सितंबर को गुजरात पहुंच रहे हैं.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







