
ऋषि सुनक ने चीन को दिया एक और बड़ा झटका, अब इस प्रोजेक्ट से किया बाहर
AajTak
ऋषि सुनक के ब्रिटेन पीएम बनते ही चीन के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. बीते दिन आलोचना के बाद आज ब्रिटेन ने चीन की परमाणु फर्म CGN को अपने नए साइजवेल (Sizewell) सी परमाणु ऊर्जा स्टेशन के निर्माण से बाहर कर दिया. इस प्रोजेक्ट को अब शेष फ्रांसीसी साझेदार ईडीएफ के साथ बनाया जाएगा.
ब्रिटेन में सत्ता परिवर्तन होते ही चीन के बुरे युग की शुरुआत हो चुकी है. मंगलवार को ही ब्रिटेन ने चीन की परमाणु फर्म CGN को अपने नए साइजवेल (Sizewell) सी परमाणु ऊर्जा स्टेशन के निर्माण से बाहर कर दिया. इस प्रोजेक्ट को अब शेष फ्रांसीसी साझेदार ईडीएफ के साथ बनाया जाएगा.
बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पद संभालने के बाद विदेश नीति पर अपने पहले प्रमुख संबोधन में चीन सरकार को आईना दिखा दिया है. सुनक ने चीन की बढ़ती निरंकुशता को ब्रिटेन के मूल्यों और उसके हितों के लिए बड़ी चुनौती बताया. ऐसे में उन्होंने कहा कि चीन के साथ ब्रिटेन के संबंधों का सुनहरा युग खत्म हो गया है.
'लोगों की आवाज दबा रही चीनी सरकार'
इसी कड़ी में ब्रिटेन के परमाणु प्रोजेक्ट से चीन को बाहर कर दिया गया है. भारतीय मूल के ऋषि सुनक कुछ समय पहले ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं. उनका कहना है कि हम चीन को हमारे मूल्यों और हितों के लिए बड़ी चुनौती मानते हैं. एक ऐसी चुनौती, जो चीन की लगातार बढ़ रही निरंकुशता के साथ ही और बढ़ती जा रही है. चीन की बेहद सख्त जीरो कोविड रणनीति के विरोध में लोगों के प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनक ने कहा कि चीन सरकार प्रदर्शन कर रहे लोगों को सुनने के बजाए उनकी आवाज दबाने में लगी है. बीबीसी के एक पत्रकार के साथ भी मारपीट की गई.
चीन के प्रति सुनक ने अपनाया कठोर रवैया
सुनक ने लंदन में लॉर्ड मेयर के सालाना बैंक्वेट के दौरान कहा कि ब्रिटेन, चीन जैसे वैश्विक प्रतिस्पर्धी देशों के खिलाफ खड़ा होगा. यह सिर्फ बयानबाजी के स्तर पर नहीं होगा बल्कि व्यावहारिक भी होगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए ब्रिटेन समान विचारधारा वाले अपने सहयोगी देशों अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ संबंधों को और बढ़ावा देगा.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









