
उपराष्ट्रपति चुनावः जगदीप धनखड़ को मिले 73% वोट, बनाया 6 चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड
AajTak
उराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की धाकड़ जीत कई मायनों में खास है. जगदीप धनखड़ की ये जीत पिछले छह चुनाव में उपराष्ट्रपति पद सबसे बड़ी जीत है, साथ ही वे राजस्थान से आने वाले दूसरे उपराष्ट्रपति भी बन गए हैं. जगदीप धनखड़ बीजेपी की ओर से उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले पहले ऐसे नेता भी बन गए हैं जिसने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संघ से नहीं की थी.
राष्ट्रपति के बाद अब देश को अगला उपराष्ट्रपति भी मिल गया है. चुनावी शोर थम चुका है. उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने 725 वैध वोट में से 528 वोट पाकर धाकड़ जीत दर्ज की है. विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले.
एनडीए के जगदीप धनखड़ की ये जीत कई मायनों में खास है. मत फीसदी के लिहाज से देखें तो जगदीप धनखड़ को करीब 73 फीसदी वोट मिले. उपराष्ट्रपति चुनाव के अतीत पर नजर डालें तो साल 1997 के चुनाव से लेकर अब तक, जगदीप धनखड़ पिछले छह चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाले उपराष्ट्रपति बन गए हैं.
सबसे अधिक वोट के साथ उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने का रिकॉर्ड केआर नारायणन के नाम पर दर्ज है. केआर नारायणन को साल 1992 के चुनाव में कुल 701 में से 700 वोट मिले थे. सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड केआर नारायणन के नाम ही दर्ज है. जगदीप धनखड़ ने जीत के अंतर के मामले में वेंकैया नायडू को भी पीछे छोड़ दिया है.
उपराष्ट्रपति चुनाव में जगदीप धनखड़ की जीत का अंतर वेंकैया नायडू की तुलना में करीब दो फीसदी अधिक रहा. वेंकैया नायडू को 2017 के चुनाव कुल 760 वैध वोट में से 67.89 फीसदी वोट मिले थे. कांग्रेस के मोहम्मद हामिद अंसारी ने 2007 के उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 762 वैध वोट में से 60.51% वोट प्राप्त किए थे.
भैरो सिंह शेखावत के बाद राजस्थान से दूसरे उपराष्ट्रपति
जगदीप धनखड़ राजस्थान से आने वाले दूसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं. जगदीप धनखड़ से पहले राजस्थान के भैरो सिंह शेखावत उपराष्ट्रपति रह चुके हैं. जगदीप धनखड़ बीजेपी की ओर से उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले ऐसे पहले व्यक्ति भी बन गए हैं जिसने अपना सियासी सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरू नहीं किया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







