
उद्धव को 'थप्पड़' मारने वाले बयान पर अड़े नारायण राणे, बोले- मैंने क्या गलत कहा?
AajTak
राणे ने कहा कि कुछ लोगों ने मेरे अच्छे स्वभाव का फायदा उठाया है, लेकिन मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा पिछले 7 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गईं योजनाओं और ऐतिहासिक कदमों के बारे में प्रचार करने को लेकर थी.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को 'थप्पड़' मारने की बात कह कर गिरफ्तार किए जाने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें अगले हफ्ते 30 अगस्त और 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा गया है. पहले कोर्ट ने राणे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. जिसके बाद अब नारायण राणे ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अपने दिए गए बयान का बचाव किया है. नारायण राणे ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि मैंने क्या गलत कहा? राणे ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिवसेना द्वारा मेरे खिलाफ दर्ज मामलों के खिलाफ आज (बुधवार) मैंने बॉम्बे हाईकोर्ट से संपर्क किया था. जिसमें महादेव और बॉम्बे हाईकोर्ट ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया है. इससे पता चलता है कि देश में कानून का राज है. ये भी पढ़ें-- नारायण राणे के बयान से बीजेपी ने काटी कन्नी, फडणवीस बोले- संयम बरतना चाहिए था राणे ने कहा कि कुछ लोगों ने मेरे अच्छे स्वभाव का फायदा उठाया है, लेकिन मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा पिछले 7 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गईं योजनाओं और ऐतिहासिक कदमों के बारे में प्रचार करने को लेकर थी. राणे ने कहा कि पीएम के निर्देश पर मैंने अपनी यात्रा शुरू कर दी है. दो दिन का अंतराल है, लेकिन मैं परसों सिंधुदुर्ग से अपनी यात्रा फिर से शुरू करूंगा.More Related News

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












