
उत्तराखंड: 'सरकारी नौकरियों में धांधली' पर आज भी बड़ा प्रदर्शन, ये हैं मांगें
AajTak
Dehradun Protest Row: उत्तराखंड बेरोजगार संघ का आरोप है कि लोक सेवा चयन आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में जमकर धांधली हो रही है. धांधली की वजह से सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाएं निरस्त हो रही हैं.
Dehradun Protest Row: उत्तराखंड में UKPSC और UKSSC परीक्षा आयोगों में सुधार की मांग को लेकर अब भी प्रदर्शन जारी हैं. आज भी कई जिलों में बेरोजगार युवा प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो रहे हैं. बेरोजगार संघ के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एग्जाम पेपर लीक व्हिसल ब्लोअर और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के पैतृक टोले समेत जौनसार क्षेत्र के 27 गांव में बड़ा विरोध प्रदर्शन की बात कही गई है.
हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल विरोधी कानून लागू करने की जानकारी दी थी जिसके बाद अब सीबीआई जांच की मांग तेज हुई है. युवाओं की गिरफ्तारी से बेरोजगारों में उबाल है. युवा जेल भेजे गए अपने साथियों को जल्द रिहा करने की भी मांग कर रहे हैं. इस बीच, पुलिस प्रशासन ने सभी आंदोलनकारियों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है.
यूकेपीएससी और यूकेएसएससी आयोगों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सीबीआई जांच को लेकर शुक्रवार को भी काफी बवाल हुआ था. प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और पुलिस का लाठीचार्ज हुआ था.
क्या है पूरा मामला उत्तराखंड बेरोजगार संघ का आरोप है कि लोक सेवा चयन आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में जमकर धांधली हो रही है. धांधली की वजह से सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाएं निरस्त हो रही हैं. पुलिस, पटवारी, वन क्षेत्राधिकारी, आरओ, एआरओ, पीसीएस जे, प्रवक्ता एई, लोअर पीसीएस, अपर पीसीएस, जेई की परीक्षाएं दे चुके युवा अभी भी बेरोजगार घूम रहे हैं. ऐसे में आयोगों और परीक्षा नियंत्रकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए. उत्तराखंड बेरोजगार संघ आयोग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जज की निगरानी में CBI जांच की मांग कर रहा है.
बुधवार को UKPSC और UKSSC परीक्षा आयोगों में सुधार की मांग को लेकर यूकेएसएससी के अभ्यर्थी बुधवार को देहरादून के गांधी पार्क में बेरोजगार संघ के साथ आंदोलन कर रहे थे. इस प्रदर्शन के दौरान बेरोज़गार संघ और उम्मीदवारों की पुलिस के साथ तीखी बहस हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को बलपूर्वक वहां से हटाने की कोशिश की. एग्जाम पेपर लीक व्हिसल ब्लोअर और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवांर पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और बॉबी को हिरासत में भी ले लिया.
सीएम ने की नकल विरोधी कानून की घोषणा उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी नौकरियों में धांधली के आरोपों, परीक्षाएं रद्द होने की घटनाएं और प्रदर्शन के बाद नकल विरोधी कानून की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षआएं नकल विरोधी अध्यादेश से आच्छादित होंगी जिसमें सख्त से सख्त कानून हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










