
उत्तराखंड विधानसभा के 70 में से 19 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले, जानें किसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस?
AajTak
2022 में उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वापसी की है. 70 सीटों वाले उत्तराखंड में भाजपा के 47 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है.
उत्तराखंड की 70 सदस्यों वाली नई विधानसभा में 19 विधायक यानी सदन के कुल सदस्यों के 27 फीसदी आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं. जीतने वाले सभी विधायकों के चुनावी नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे खंगालने के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उत्तराखंड इलेक्शन वॉच के अध्ययन से खुलासा हुआ है. 14 फीसदी यानी 10 विधायकों के खिलाफ संगीन अपराध में संलिप्त रहने के आरोप में मामले दर्ज हैं.
बीजेपी के 47 विधायकों में से 8 और कांग्रेस के 19 विधायकों में से 8 के खिलाफ आपराधिकक मामले दर्ज हैं. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों में से एक और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते दो विधायकों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, रेप, महिलाओं के प्रति अपराध जैसे गंभीर अपराध के आरोपों का सामना करने वालों में बीजेपी के 5, कांग्रेस के 4 और और 2 निर्दलीय विधायक हैं.
अभी इस बात पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उत्तराखंड इलेक्शन वॉच साझा अध्ययन कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद कितनी पार्टियों ने अपने कितने उम्मीदवारों के क्रिमिनल रिकॉर्ड अपनी पार्टी की वेबसाइट के होमपेज, स्थानीय अखबारों और अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर साझा की या नहीं?
बता दें कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 47, कांग्रेस को 19 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं.
ये भी पढ़ें

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










