
उड़ते प्लेन में ऑक्सीजन सप्लाई बंद, फैली 'जहरीली' गैस, इंटरनेशनल खिलाड़ियों की अटकी सांसें, फिर क्या हुआ?
AajTak
अगर किसी प्लेन में ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद हो जाए तो क्या होगा, ऐसा हुआ कुछ इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ हुआ, जब प्लेन में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई. इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई.
इंटरनेशनल खिलाड़ियों की सांसें अचानक प्लेन में यात्रा के दौरान अटक गईं. दरअसल, इस यात्रा के दौरान प्लेन में ऑक्सीजन की सप्लाई अचानक बंद हो गई. इस कारण प्लेन में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. इसके बाद प्लेन के पायलट ने धैर्य नहीं खोया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई.
गाम्बिया (Gambia) की फुटबॉल टीम (Gambia's national soccer team) के साथ यह पूरा माजरा घटित हुआ. अफ्रीका कप ऑफ नेशंस टूर्नामेंट (Africa Cup of Nations tournament) में हिस्सा लेने के के लिए गाम्बियाई टीम प्लेन में सफर कर रही थी. तभी उड़ान के दौरान गाम्बिया की नेशनल फुटबॉल टीम को ले जा रहे प्लेन में अचानक ऑक्सीजन की कमी हो गई, इस कारण प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.
गाम्बिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर बयान भी आया, जिसमें कहा गया कि बुधवार को एक चार्टर्ड प्लेन नौ मिनट तक हवा में रहने के बाद राजधानी बंजुल लौट आया. दरअसल, जब चालक दल को प्लेन में तकनीकी समस्याओं का एहसास हुआ था.
फेडरेशन ने आगे कहा, 'लैंडिंग के बाद शुरुआती जांच से पता चला कि केबिन प्रेशर और ऑक्सीजन की कमी हो गई थी. फ्लाइट का परिचालन करने वाली ऑपरेटिंग कंपनी एयर कोटे डी आइवर (Air Cote d’Ivoire) अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑक्सीजन की कमी और केबिन प्रेशर में कमी का कारण क्या था.'
दरअसल, गाम्बिया के फुटबॉलर्स आइवरी कोस्ट में आयोजित होने वाले अफ्रीका कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे थे, जिसकी शुरुआत 13 जनवरी से है. यह द्विवार्षिक टूर्नामेंट का 34वां संस्करण है, जो पिछले साल जून और जुलाई में खेला जाना था लेकिन आइवरी कोस्ट में बरसात के मौसम से बचने के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था.
बाल-बाल बची जान, प्लेन में फैली जहरील गैस

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









