
ईरान में महसा अमिनी के बाद पुलिस हिरासत में एक और मौत, 19 साल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
ईरान में महसा अमिनी की मौत के बाद अब 19 साल के शेफ महर्शाद शाहिदी की पुलिस हिरासत में पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए शाहिदी को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. जानकारी के मुताबिक शाहिदी को डंडों से पीटा गया था और ईरानी सुरक्षा बलों ने उन्हें अधमरा छोड़ दिया था.
ईरान में महसा अमिनी के बाद एक और शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक ईरान के सेलिब्रिटी शेफ महर्शाद शाहिदी को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में पीट-पीटकर मार डाला गया. शेफ महर्शाद को 'ईरान के जेमी ओलिवर' के रूप में भी जाना जाता था. 19 साल के महर्शाद को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा तब तक पीटा गया तक तक उनकी जान न चली जाए. इस घटना के बाद लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है. दरअसल, सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए शाहिदी को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. 29 अक्टूबर को उनकी हत्या हो गई. उनकी मौत और अंतिम संस्कार के बाद ईरान में सरकार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया. एक विरोध मार्च भी निकाला गया. इसमें हजारों लोग शामिल हुए.
यह घटना ईरान के अराक इलाके में हुई है. जहां सैकड़ों लोग महसा अमिनी की हिरासत में मौत के खिलाफ मार्च कर रहे थे. दरअसल, महसा को हिजाब नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. रिपोर्टों के अनुसार शाहिदी को डंडों से पीटा गया था और ईरानी सुरक्षा बलों ने उन्हें अधमरा छोड़ दिया था. शाहिदी के सिर में गंभीर चोटें आईं थी. पूरा शरीर खून से लथपथ था.
ईरानी समाचार एजेंसी के मुताबिक शाहिदी के माता-पिता के हवाले से कहा गया है कि हमारे बेटे को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उसे जमकर पीटा गया था. उसके सिर पर लाठी मारी गई थी. इसके चलते शाहिदी की मौत हो गई थी. लेकिन हम पर शासन द्वारा यह कहने का दबाव रहा है कि शाहिदी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ईरान में पुलिस हिरासत में मौत के इस मामले के बाद फिर से गंभीर विरोध हो सकता है. जनता सड़क पर उतर सकती है. हाल ही में महसा अमिनी की मौत के बाद भारी हंगामा हुआ था, जिसे पूरी दुनिया ने देखा. इतना ही नहीं, दुनियाभर से इस घटना का विरोध भी किया गया था. 16 सितंबर को ईरान की पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद हिरासत में अमिनी की मौत हो गई थी. उसे ईरानी अधिकारियों ने हिजाब नहीं पहनने पर पकड़ा था. हालांकि इन दोनों घटनाओं पर ईरान के अधिकारियों का कहना है कि महसा अमिनी और शाहिदी की मौत नेचुरल थी.
ये भी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







