
इस देश के नए राष्ट्रपति ने आते ही चीन को सुनाई खरी-खोटी
AajTak
प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप पलाउ में अमेरिका समर्थक राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स ने दोबारा चुनाव जीत लिया है. उनकी जीत से जहां अमेरिका खुश है तो वहीं, चीन की चिंताएं बढ़ गई हैं.
द्वीप देश पलाउ के अमेरिका समर्थक राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर ने दोबारा चुने जाने के बाद चीन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चीन लगातार पलाउ की समुद्री सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है और चीन के खोजी जहाज अकसर बिना अनुमति पलाउ की समुद्री सीमा में आते रहते हैं. उन्होंने चीन के समुद्री दावों पर भी शिकायत की और देश में अमेरिका की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया.
पलाउ में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुए जिसमें व्हिप्स ने 5, 626 वोट हासिल कर अपने बहनोई टॉमी रेमेन्गेसाऊ को हराया जिन्हें 4,103 वोट मिले थे. 20 हजार लोगों की आबादी वाले द्वीप देश पलाउ में व्हिप्स दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं. अमेरिका और चीन के प्रभाव क्षेत्रों के बीच प्रशांत महासागर में स्थित पलाउ अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है और ताइवान का भी राजनयिक दोस्त है.
जीत के बाद व्हिप्स ने एक बयान में कहा कि वो अर्थव्यवस्था में विविधता लाने और पर्यावरण की रक्षा करने की कोशिश करेंगे.
पलाउ ने इस साल अमेरिका के साथ एक समझौते को रिन्यू किया है जिसके तहत उसे अपने समुद्री क्षेत्र, हवाई क्षेत्र और जमीन तक अमेरिकी सैन्य पहुंच जारी रखने के बदले में 89 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद मिलेगी.
'चीन लगातार कर रहा हमारी संप्रभुता का उल्लंघन'
व्हिप्स ने समाचार एजेंसी एएफपी को एक इंटरव्यू भी दिया है जिसमें उन्होंने चीन पर पलाउ की समुद्री सीमाओं का सम्मान न करने के अपने आरोप को दोहराया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












