
इस इस्लामिक देश में योग कर रहे लोगों को भीड़ ने भगाया, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
AajTak
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मालदीव के माले के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में योग कार्यक्रम चल रहा था. तभी गुस्साई भीड़ स्टेडियम में घुस आई और लोगों को वहां से खदेड़ दिया. इस दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया. पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार सुबह जहां एक तरफ दुनियाभर में लोग योग करते नजर आए. वहीं, मालदीव में एक अलग ही घटनाक्रम देखने को मिला. राजधानी माले के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में योग और मेडिटेशन कर रहे लोगों पर गुस्साई भीड़ ने धावा बोल दिया. भीड़ स्टेडियम में घुस आई और तोड़फोड़ करने लगी.
ये प्रदर्शनकारी योग कार्यक्रम से नाराज थे और इसका विरोध कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने योग कर रहे लोगों से स्टेडियम तुरंत खाली करने को कहा. इस बीच ऐसी भी शिकायतें आईं कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया है. इस स्थिति को संभालने के लिए पुलिस तुरंत हरकत में आई लेकिन दोनों ओर से झड़प होने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा.
दरअसल, इंडियन कल्चरल सेंटर ने मालदीव के युवा और खेल मामलों के मंत्रालय के साथ मिलकर माले के स्टेडियम में योग और मेडिटेश सत्र का आयोजन किया था. स्टेडियम में लोग योग कर ही रहे थे कि सुबह 6.30 बजे के आसपास गुस्साई भीड़ स्टेडियम में घुसी और तोड़फोड़ करने लगी.
मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह ने योग दिवस कार्यक्रम पर हमले की जांच का ऐलान किया है.
मालदीव के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस ने गलालू स्टेडियम में हुई घटना की जांच शुरू कर दी है. इसे गंभीर मामला माना जा रहा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कठघरे में खड़ा किया जाएगा.
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग कार्यक्रमों के आयोजन के ऐलान की कुछ कट्टरंपथियों ने आलोचना की. कुछ संगठनों की ओर से योग दिवस का आयोजन नहीं करने की धमकी भी दी गई.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










