
'...इसलिए हरामखोरी करते हैं अधिकारी', भड़के कैबिनेट मंत्री शाही, MLA से बोले कड़े शब्द
AajTak
UP News: अलीगढ़ में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही जब निरीक्षण कर रहे थे, उस समय कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर भागे-भागे आए, तो मंत्री उन्हें देखकर कहा कि बहुत देर तक सोए रहते हो. जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं, इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं.
UP News: अलीगढ़ में शुक्रवार सुबह प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. योगी सरकार के मंत्री ने ताल क्षेत्र पर प्रसिद्ध गिलहराज जी मंदिर के आसपास निरीक्षण किया तो भयंकर गंदगी नजर आई. इसको लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई और कहा कि हरामखोरी करते रहते हैं.
कैबिनेट मंत्री शाही बीती शाम ही अलीगढ़ पहुंच गए थे और वहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी. रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह उठकर सर्किट हाउस में ही मॉर्निंग वॉक किया और कसरत करते हुए दिखाई दिए. उसके बाद अलीगढ़ की सड़कों पर साफ सफाई का निरीक्षण करने निकल पड़े.
सबसे पहले वो स्मार्ट सिटी के नवागत कार्यालय हैबिटेट सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे, जिसका शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करें. उसके बाद वह अचलताल क्षेत्र में पहुंचे. उनके साथ अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और कोल क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर भी मौजूद थे.
कैबिनेट मंत्री जब निरीक्षण कर रहे थे, उस समय भागे-भागे कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर आए, तो मंत्री जी उन्हें देखकर कहा कि बहुत देर तक सोए रहते हो. जनप्रतिनिधि सोते रहते हैं, इसलिए अधिकारी हरामखोरी करते हैं.
मंत्री शाही ने छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया. सांसद ने भी मंत्री जी को बताया कि अचल ताल में साफ पानी के नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है.
मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है कि मंत्री समूह अपने प्रभार के मंडलों में जाएंगे और वहां पर अति वर्षा और बाढ़ की वजह से जो क्षति हुई है, उसके राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसी दृष्टि से मैं आज अलीगढ़ आया हूं और अभी थोड़ी देर में कासगंज जाऊंगा. मैंने सुबह के समय नगर का भ्रमण किया है और अति वर्षा की वजह से जो कठिनाइयां अलीगढ़ नगर को हुई हैं, उसके लिए बात कर रहा हूं और उस संदर्भ में उसके समाधान के लिए कार्यवाही की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










