
इजरायल पर दगी मिसाइलें हो जाएंगी फेल, 6 तरह के रक्षा कवच एक्टिव, इसलिए छोटे हथियार दाग रहे हमास-लेबनान
AajTak
Israel पर ईरान, हमास और लेबनान अगर तीनों मिलकर हमला करें तो भी इजरायल के छह एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मनों की हालत खराब कर देंगे. इन छह डिफेंस सिस्टम की बदौलत इजरायल अपनी सुरक्षा करता है. ये अलग-अलग रेंज और तकनीकों पर काम करते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
Israel के पास खुद को सुरक्षित रखने के लिए छह प्रकार के एयर डिफेंस सिस्टम हैं. यानी गुब्बारे में बांधकर भेजा जा रहा बम हो. या फिर वायुमंडल के ऊपर से आती बैलिस्टिक मिसाइल. या फिर सैटेलाइट से किया जा रहा हमला. इजरायल हर तरह के हमलों को इन सुरक्षा प्रणालियों से खत्म कर देगा.
इजरायल के पास कई लेयर में एयर डिफेंस सिस्टम है. कम रेंज से लेकर अंतरिक्ष तक जाने वाली मिसाइलें भी. इनकी गति और मारक क्षमता इतनी ज्यादा की आप सोच भी नहीं सकते.
एरो-2 (Arrow-2)... 9000 km/hr की स्पीड से दुश्मन की तरफ बढ़ती है
इजरायल की एरो मिसाइल फैमिली. यानी इजरायल की हवाई सुरक्षा के लिए तैयार किया गया मिसाइल सिस्टम. इसे हत्ज (Hetz) के नाम से भी बुलाते हैं. मिसाइल का वजन 1300 किलोग्राम है. इसके तीन वैरिएंट्स हैं. जो 22 से 23 फीट ऊंचे हैं. इन मिसाइलों में विग्ंस भी हैं, ताकि हवा में ग्लाइड करते समय दिक्कत न हो. इनमें 150 किलोग्राम वजनी वॉरहेड लगाया जाता है. जो डायरेक्टेड हाई एक्सप्लोसिव फ्रैगमेंटेशन होता है.
यह एक दो स्टेज का सॉलिड प्रोपेलेंट वाली मिसाइल है. जो वायुमंडल के बाहर तक जाने की क्षमता रखती है. इसकी गति ही सबसे खतरनाक है. यह एक सेकेंड में 2.5 किलोमीटर चली जाती है. यानी एक घंटे में 9000 किलोमीटर की स्पीड. इसे दागने के लिए ट्रक जैसे वाहन का इस्तेमाल होता है. जिसमें छह कैनिस्टर होते हैं. उनमें से ही ये मिसाइलें निकलती हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










