
'इजरायल को 70 साल पीछे धकेल दिया...', 7 अक्टूबर हमले की बरसी पर बोले ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई
AajTak
पिछले साल इजरायल हमले के बाद हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी गाजी अहमद ने कहा था कि इजरायल का नामोनिशान मिटने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इजरायल एक ऐसा देश है, जिसका हमारी जमीन पर कोई स्थान नहीं है. हम इस देश का खात्मा करना होगा क्योंकि इससे अरब और इस्लामिक देशों को खतरा है. हमें यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि हम पूरी ताकत से फिर हमला करेंगे.
आज से ठीक एक साल पहले 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल के म्यूजिक फेस्टिवल में जमा भीड़ पर बर्बर हमला कर दिया था. बड़ी संख्या में लोगों का कत्लेआम किया गया और हमास ने कईयों को बंधक बना लिया. इस मौके पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने प्रतिक्रिया दी है.
खामेनेई ने कहा कि ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड ने यहूदी शासन को 70 साल पीछे धकेल दिया है. इजरायल ने 10 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. इस हमले में 1200 से अधिक इजरायलियों की मौत हो गई थी जबकि हमास ने 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. हमास ने इस हमले को ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड नाम दिया था.
उस समय हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी गाजी अहमद ने कहा था कि इजरायल का नामोनिशान मिटने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि इजरायल एक ऐसा देश है, जिसका हमारी जमीन पर कोई स्थान नहीं है. हम इस देश का खात्मा करना होगा क्योंकि इससे अरब और इस्लामिक देशों को खतरा है. हमें यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि हम पूरी ताकत से फिर हमला करेंगे.
उन्होंने इजरायल के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इजरायल का अस्तित्व फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए पीड़ा का कारण है. सात अक्टूबर का हमला तो सिर्फ शुरुआत है. हम दूसरा, तीसरा और चौथा हमला भी करेंगे क्योंकि हमारे पास इच्छाशक्ति है और लड़ने की क्षमता है. हम शहीद होने के लिए तैयार हैं क्योंकि हम शहीदों के देश के तौर पर जाने जाते हैं. हम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ जटिलताएं हैं.
उन्होंने कहा कि हम इजरायल का खात्मा होने तक बार-बार सात अक्टूबर जैसा हमला दोहराएंगे. हम पीड़ित हैं. हम जो करते हैं, वह न्यायसंगत है.
7 अक्टूबर से जारी है जंग

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







