
इजरायली पोर्ट से ट्रेड करने वाली कंपनियों को हूतियों की चेतावनी, बोले- अगर नजरअंदाज किया तो जहाजों पर होंगे हमले
AajTak
हूती विद्रोहियों ने इजरायली पोर्ट से व्यापार करने वाली कंपनियों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वो इजरायली पोर्ट के साथ व्यापार करने वाली कंपनियों के जहाजों को निशाना बनाएंगे, चाहे वह किसी भी देश के जहाज क्यों न हों.
यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को घोषणा की कि वह इजरायली बंदरगाहों के साथ व्यापार करने वाली कंपनियों के जहाजों को निशाना बनाएंगे, चाहे वह किसी भी देश के जहाज क्यों न हों. ये इजरायल के खिलाफ उनके (हूती) सैन्य अभियान का चौथा फेज है.
हूती के प्रवक्ता ने एक टीवी पर बयान जारी कर इजरायली बंदरगाहों के साथ व्यापार करने वाली कंपनियों को चेतावनी दी और कहा कि अगर कंपनियां उनकी इस धमकी को नजरअंदाज करेंगी तो जहाजों पर हमला किया जाएगा. चाहे वह किसी भी देश के लिए जा रहे हो.
गाजा पर हमले रोके इजरायल: यमन
उन्होंने कहा, 'यमन के सशस्त्र बल सभी देशों से आह्वान करते हैं कि अगर वे इस तनाव को टालना चाहते हैं तो इजरायल पर दबाव डालें कि वह अपने हमलों को रोके और गाजा पट्टी पर लगाए गए नाकाबंदी को हटाए.'
मिडिल ईस्ट में और बढ़ेगा तनाव
हूतियों की इस नई धमकी से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है और इंटरनेशनल सी-ट्रेड पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है. वैश्विक समुदाय अब इस स्थिति पर नजर रखे हुए है, क्योंकि ये मिडिल ईस्ट में पहले से ही उलझी हुई कूटनीति को और ज्यादा उलझा सकती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











