
इंसानों के स्पर्म समेत 67 लाख प्रजातियों के DNA को चांद पर स्टोर करना चाहते हैं वैज्ञानिक, ये है वजह
AajTak
अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि वो चाहता है कि चांद पर दुनिया भर की 67 लाख प्रजातियों का DNA स्टोर किया जाए. इसमें इंसानों का स्पर्म, महिलाओं के अंडकोष, पेड़-पौधों के बीज, फंगस आदि शामिल हों. इन्हें क्रायोजेनिकली फ्रोजेन करके चांद पर रखा जा सकता है. इन्हें रखने के लिए साइंटिस्ट ने नोहास आर्क की तरह लूनर आर्क बनाकर उसमें इन्हें रखने का प्रस्ताव दिया है. ये प्रस्ताव उसने हाल ही में हुए IEEE Aerospace Conference में दिया.
अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि वो चाहता है कि चांद पर दुनिया भर की 67 लाख प्रजातियों का DNA स्टोर किया जाए. इसमें इंसानों का स्पर्म, महिलाओं के अंडकोष, पेड़-पौधों के बीज, फंगस आदि शामिल हों. इन्हें क्रायोजेनिकली फ्रोजेन करके चांद पर रखा जा सकता है. इन्हें रखने के लिए साइंटिस्ट ने नोहास आर्क की तरह लूनर आर्क बनाकर उसमें इन्हें रखने का प्रस्ताव दिया है. ये प्रस्ताव उसने हाल ही में हुए IEEE Aerospace Conference में दिया. (फोटोःगेटी) एरिजोना यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जेकन थांगा (Jakan Thanga) ने कहा कि धरती पर मौजूद सभी प्रजातियों का DNA अगर किसी भी रूप में चांद पर स्टोर किया जाए तो यह पूरी दुनिया आधुनिक इंश्योरेंस पॉलिसी (Modern Global Insurance Policy) होगा. जेकन ने कहा इसके लिए हमें एक लूनर आर्क (Lunar Ark) बनाना होगा. (फोटोःगेटी) जेकन के अनुसार लूनर आर्क (Lunar Ark) एक तरह का जीन बैंक होगा. जो एक ट्यूब जैसा होगा. इसे चांद की उन गुफाओं में रखा जाएगा जो ठंडे पड़ चुके लावा से बने हैं. ये गुफाएं 300 करोड़ साल पुरानी हैं. लूनर आर्क (Lunar Ark) को सोलर पैनल्स के जरिए ऊर्जा प्रदान की जाएगी. (फोटोःगेटी) यहां पढ़ें जेकन थांगा का प्रस्ताव
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











