
आसमानी आफत या सिस्टम की लापरवाही... हिमाचल में बारिश से तबाही का जिम्मेदार कौन?
AajTak
बीते 24 जून से 9 जुलाई शाम 6 बजे तक की बात की जाए तो मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में अब तक 72 लोगों की मौत की खबर है. इन मौतों का जिम्मेदार कौन है. क्या सिर्फ प्राकृतिक आपदा कहकर इतने बड़े नुकसान को कवर किया जा सकता है. क्या सिस्टम से सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए कि मौसम खराब होने से पहले उन्होंने क्या तैयारियां की थीं.
देश के कई हिस्से इस वक्त भारी बारिश से जूझ रहे हैं. रविवार से अब तक कई राज्यों में हुई बारिश के बाद तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. बारिश के बाद जाम की स्थिति भी बन रही है. इस आसमानी आफत से बीते दो दिन में पंजाब और हरियाणा में 9 की मौत, राजस्थान में 7 की मौत, दिल्ली में 5 की मौत, उत्तराखंड में 5 की मौत तो हिमाचल प्रदेश में 17 लोगों की जान चली गई.
यह तो दो दिन का आंकड़ा है. बीते 24 जून से 9 जुलाई शाम 6 बजे तक की बात की जाए तो मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में अब तक 72 लोगों की मौत की खबर है. 8 लोग लापता हैं, जबकि 94 लोग घायल हुए हैं. इस दौरान भूस्खलन की 39 घटनाएं सामने आई हैं. 1 जगह बादल फटा और 29 जगहों पर अचानक बाढ़ आ गई.
अधिकारियों के घिसे-पिटे जवाब
जब भी ऐसा होता है, इलाके के स्थानीय अधिकारी से लेकर जिले के जिलाधिकारी और प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तक के जवाब कुछ घिसे पिटे ही होते हैं. सबके जवाब वही रहते हैं कि बारिश ही इतनी हुई क्या किया जा सकता है. ऐसे में एक सवाल उठता है कि वाकई में कुछ नहीं किया जा सकता?
इसीलिए सरकारों से यह सवाल पूछा जाना जरूरी है कि क्या इस बार भी कुदरत जिम्मेदार या फिर लापरवाही का काम है और कुदरत बदनाम है? टूटते घरों, बहते पुलों, सैलाब के आगे सरेंडर करते हुए शहरों और पत्ते की तरह तैरती कारों के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए? हिमाचल प्रदेश में इस वक्त पांच हजार करोड़ से ज्यादा की तबाही मच चुकी है. मुख्यमंत्री तक अपील कर रहे हैं कि अब इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया जाए.
कैसे तय होगी राष्ट्रीय आपदा?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








