
आर्यसमाज मंदिर में शादी का सर्टिफिकेट लीगल दस्तावेज नहीं, जानिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्या दिया फैसला
AajTak
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि आर्यसमाज मंदिर में शादी का सर्टिफिकेट लीगल दस्तावेज नहीं है. बल्कि शादी का रजिस्ट्रेशन भी किया जाना चाहिए. तभी शादी वैध मानी जा सकती है. कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अदालतें आर्य समाज समितियों द्वारा जारी किए गए विवाह प्रमाणपत्रों से भर गई हैं.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सिर्फ आर्य समाज मंदिर की ओर से जारी सर्टिफिकेट शादी की वैधता को साबित नहीं करते हैं. यह सर्टिफिकेट लीगल नहीं है. बल्कि शादी का रजिस्ट्रेशन भी किया जाना चाहिए. साथ ही कहा कि शादी जब रजिस्टर्ड होगी वह तभी वैध मानी जा सकती है.
हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई की. न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि हाल ही में ये देखने में आया है कि अदालतें आर्य समाज समितियों द्वारा जारी किए गए विवाह प्रमाणपत्रों से भर गई हैं. इनकी बाढ़ सी आ गई है. जिन पर इस न्यायालय के साथ अन्य हाईकोर्ट के समक्ष विभिन्न कार्यवाही के दौरान गंभीरता से पूछताछ की गई है.
एजेंसी के मुताबिक कोर्ट ने कहा कि आर्य समाज संस्था शादी कराने की अपनी मान्यता का दुरुपयोग कर रही है. साथ ही कहा कि यह संस्था दस्तावेजों की वास्तविकता पर विचार नहीं कर रही है. कोर्ट ने कहा कि बंदी प्रत्यक्षीकरण एक विशेषाधिकार प्राप्त याचिका है.
बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भोला सिंह और अन्य की ओर से दायर की गई थी. याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कॉर्पस याची की पत्नी है. याचिकाकर्ताओं के वकील ने आर्य समाज मंदिर की ओऱ से जारी एक सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया था. ये मैरिज सर्टिफिकेट आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद की ओऱ से जारी किए गए थे.
याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. इसलिए कोर्ट में पेश किए गए सर्टिफिकेट के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि दोनों पक्षों ने शादी कर ली है.
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










