
'आरोपों के तर्क व आंकड़े समझ से परे...', अडानी रिश्वत मामले में क्या है पेच, सीनियर एडवोकेट ने बताया
AajTak
गौतम अडानी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर वरिष्ठ वकील विजय अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है. इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने अमेरिकी अभियोग पर संदेह जताया और आरोपों के तर्क व आंकड़ों को समझ से परे बताया.
भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर अमेरिकी आरोपों के घेरे में हैं. अमेरिकी न्याय विभाग और सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने आरोप लगाया है कि अडानी ने अपनी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी को एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी.
न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में आरोप न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान दावा किया गया कि अडानी ग्रीन और एज्योर पावर ग्लोबल नामक कंपनियों ने 2020 से 2024 के बीच एक सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (लगभग 2236 करोड़ रुपये) रिश्वत के रूप में दिए. आरोप यह भी है कि यह रिश्वत एज्योर पावर ग्लोबल से छुपाई गई थी.
आरोपों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के जरिए अगले 20 वर्षों में 2 अरब डॉलर से अधिक का मुनाफा कमाने का अनुमान था. इस लाभ को प्राप्त करने के लिए झूठे दावे करते हुए लोन और बॉन्ड्स जुटाए गए.
वकील विजय अग्रवाल ने आरोपों पर उठाए सवाल गौतम अडानी के खिलाफ लगाए गए इन आरोपों पर वरिष्ठ वकील विजय अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है. इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने अमेरिकी अभियोग पर संदेह जताया और आरोपों के तर्क व आंकड़ों को समझ से परे बताया.
उन्होंने कहा, "पैराग्राफ 45 के अनुसार, इन प्रोजेक्ट्स से 20 वर्षों में 2 बिलियन डॉलर का प्रॉफिट होने की बात कही गई है. वहीं, पैराग्राफ 48 के मुताबिक, अनुबंध मिलने से पहले 265 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया. यह समझना मुश्किल है कि कोई पहले दिन इतना बड़ा भुगतान क्यों करेगा, ताकि 20 साल बाद कमाई हो."
उन्होंने आगे कहा, "अगर यह अनुबंध बाजार दर से 10% कम दर पर हुआ है, तो इतने बड़े भुगतान का कोई तर्क नहीं बनता. इसमें बताए गए आंकड़े मेल नहीं खा रहे हैं."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










