
आम इंसान की तुलना में लाखों गुना ज्यादा प्रदूषण फैलाते हैं रईस, रिपोर्ट में दावा
AajTak
ऑक्सफैम (Oxfam) की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के इन 125 अरबपतियों की 183 कंपनियों में संयुक्त रूप से 2.4 ट्रिलियन डॉलर की हिस्सेदारी है. रिपोर्ट में कहा गया कि इन अरबपतियों का प्रदूषण फैलाने वाले जीवाश्म ईंधन और सीमेंट जैसे उद्योगों में निवेश स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (S&P Global Ratings) की 500 कंपनियों के औसत निवेश से दोगुना है.
ऑक्सफैम की एक हालिया रिपोर्ट से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. गैर लाभकारी संगठन ऑक्सफैम (Oxfam) की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर के 125 अरबपतियों के निवेश से सालाना औसतन 30 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन (Emission) होता है. यह दुनिया के 90 फीसदी आम लोगों के औसत से 10 लाख गुना अधिक है. इससे स्पष्ट है कि दुनिया के 90 फीसदी लोग मिलकर जितना कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करते हैं, यह उससे 10 लाख गुना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन दुनिया के 125 अरबपति करते हैं.
रिपोर्ट में कहा गया कि इन अरबपतियों की 183 कंपनियों में संयुक्त रूप से 2.4 ट्रिलियन डॉलर की हिस्सेदारी है. 'कार्बन बिलियनेयर्स: द इन्वेस्टमेंट एमिशंस ऑफ द वर्ल्ड रिचेस्ट पीपुल' शीर्षक के तहत रिपोर्ट में कहा गया कि इन अरबपतियों का प्रदूषण फैलाने वाले जीवाश्म ईंधन और सीमेंट जैसे उद्योगों में निवेश स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (S&P Global Ratings) की 500 कंपनियों के औसत से दोगुना है.
ये 125 अरबपति संयुक्त रूप रूप से हर साल 39.3 करोड़ टन कार्बन डाईऑक्साइड को फंड करते हैं, जो 6.7 करोड़ की आबादी वाले फ्रांस के सालाना कार्बन उत्सर्जन के समान है. रिपोर्ट कहती है कि प्रत्येक अरबपतियों के कार्बन उत्सर्जन की भरपाई के लिए लगभग 40 लाख लोगों को शाकाहारी बनना होगा.
ऑक्सफैम के सीईओ अमिताभ बेहर का कहना है कि लगातार बढ़ रहे इस कार्बन उत्सर्जन के लिए अमीर लोगों की जवाबदेही पर बेमुश्किल ही चर्चा की जाती है. इसे बदलना होगा. क्लाइमेट चेंज में इन अरबपति निवेशकों की बहुत बड़ी भूमिका है. ये लोग लंबे समय से अपनी जवाबदेही से भागते आए हैं. ऑक्सफैम ने कहा कि आमतौर पर इन कॉरपोरेट्स द्वारा किए गए हाई प्रोफाइल वादों की कोई जांच नहीं की जाती.
ऑक्सफैम ने 2021 में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 2050 तक नेट जीरो कॉर्बन एमिशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कम से कम 1.6 अरब हेक्टेयर नए वनों की जरूरत होगी, जो भारत के आकार के पांच गुना के बराबर है. रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक जलवायु संकट को बढ़ावा देने वाले प्रदूषण से मुनाफा कमाने में बड़े कॉरपोरेट्स और अरबपति निवेशक अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिसका पर्दाफाश करने के लिए हमें COP27 की जरूरत है.
ऑक्सफैम इंटरनेशनल के क्लाइमेट चेंज लीड नैफ्कोटे डाबी ने कहा कि इन अरबपतियों को इस तरह बच निकलने नहीं दिया जा सकता. हमें चाहिए कि सरकारें इस पर फुर्ती से काम करें और अमीरों के कार्बन उत्सर्जन आंकड़ें प्रकाशित करे. कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए निवेशकों और कॉरपोरेट्स को रेगुलेट करें, प्रदूषण फैलाने के लिए उन पर टैक्स लगाएं.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








