
आमिर खान के नए विज्ञापन पर बीजेपी नेता ने उठाए सवाल, कही ये बात
AajTak
बीजेपी नेता ने Ceat Ltd के चेयरमैन को एक चिट्ठी लिखी है. उस चिट्ठी में उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि देश में लोगों को उस नमाज से भी दिक्कत है जो सड़कों पर पड़ी जाती है और घंटो तक उन्हें ब्लॉक रहना पड़ता है.
एक्टर आमिर खान का सोशल मीडिया पर एक एड काफी वायरल हो रहा है. एड में आमिर लोगों से सड़कों पर पटाखे ना जलाने की अपील कर रहे हैं. ये एड टायर कंपनी Ceat Ltd का है. अब इस एड के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर एक तबका इसे हिंदू विरोधी बताने लगा है. बीजेपी नेता अनंत कुमार हेगड़े ने भी अपनी आपत्ति जाहिर कर दी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











