
आतंकी मसूद अजहर पर सवालों से बचते रहे शहबाज शरीफ, लेकिन बिलावल बोले- अफगानिस्तान में छिपा है
AajTak
SCO Summit 2022: अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था FATF के दवाब में पाकिस्तान लगातार यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह आतंकवादियों पर कार्रवाई कर रहा है. ऐसा इसलिए ताकि वह FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर आ सके. हाल ही में पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनल कमांडर साजिद मीर पर भी कार्रवाई करने का दावा किया था लेकिन कुछ समय पहले तक वह साजिद मीर को मरा हुआ बता रहा था.
SCO Summit 2022: एससीओ समिट के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के अफगानिस्तान में छिपने होने का दावा किया. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एएनआई से कहा कि आतंकवादी मसूद अजहर अफगानिस्तान में है. अजहर अब केवल भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा नहीं रहा. यह भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक त्रिपक्षीय मुद्दा बन गया है.
वहीं एएनआई ने पाक पीएम शहबाज शरीफ से भी मसूद अजहर से बारे में जानने की कोशिश की लेकिन वह सवालों से बचते नजर आए. हालांकि सुरक्षाबलों ने उन्हें भी सवाल पूछने से मना कर दिया. वैसे पहले से ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक-दूसरे के देश में मसूद अजहर के छिपने होने का दावा कर रहे हैं.
#WATCH | Uzbekistan | Pakistan PM Shehbaz Sharif questioned about Jaish-e-Mohammad (JeM) chief Maulana Masood Azhar pic.twitter.com/2hgrpl5CC5
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को लिखा था पत्र
पाकिस्तान ने पिछले दिनों FATF की कार्रवाई से बचने के लिए अफगानिस्तान को पत्र लिखकर मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की मांग की थी. पाकिस्तान ने पत्र में कहा था कि मसूद अजहर के अफगानिस्तान के नंगरहार और कुनार इलाकों में छिपे होने की संभावना है. ऐसे में उसे गिरफ्तार कर सूचित किया जाना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







