
आजतक के स्टिंग के बाद एक्शन में LG, माफियाओं पर नकेल और मुनक नहर की निगरानी का दिया निर्देश
AajTak
राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच गंभीर जल संकट पैदा हुआ है. इसके लिए दिल्ली सरकार हरियाणा को जिम्मेदार मानती है लेकिन यहां पानी की चोरी ने शहर को प्यासा छोड़ दिया है. टैंकर माफियाओं का राज है और इसमें वे अकेले नहीं हैं बल्कि प्रशासन की मिलीभगत से यह पूरा नेक्सस चल रहा है. अब दिल्ली के उपराज्यपाल ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं.
दिल्ली जल संकट पर इंडिया टुडे की स्पेशल रिपोर्ट में खुलासे के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना एक्शन मोड में हैं. उन्होंने टैंकर माफियाओं के भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मुनक नहर पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से कहा है कि नहर पर सख्त नजर रखी जाए ताकि टैंकर माफियाओं द्वारा पानी की चोरी को रोका जा सके.
दिल्ली के एलजी ने साथ ही कहा है कि ऐसे लोगों को पकड़ा जाए, जो पहले ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल रहे हैं. उन्होंने माफियाओं के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है. साथ ही एलजी ने कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह में उनके सामने पेश करने को कहा है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन टैंकर माफिया: खुफिया कैमरे में कैद दिल्ली के 'पानी खोर', "ऑपरेशन टैंकर माफिया: खुफिया कैमरे में कैद दिल्ली के 'पानी खोर', एक टैंकर की कीमत ₹3 हजार
राजधानी में चल रही पानी की चोरी
गौरतलब है कि इंडिया टुडे/आजतक ने बीते दिनों दिल्ली के संगम विहार से लेकर बवाना तक पानी की चोरी को लेकर एक स्पेशल रिपोर्ट की थी. आजतक की अंडरकवर टीम ने टैंकर माफियाओं का पर्दाफाश किया था, जिससे पता चला कि जल संकट के बीच राजधानी में बड़े स्तर पर पानी की चोरी चल रही है.
इंडिया टुडे ने दिल्ली के बवाना को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया, जिससे पानी और टैंकर माफिया के एक बड़े नेक्सस का पता चला. ये पानी माफिया इंडस्ट्रीज को तो खूब पानी मुहैया करा रहे हैं और अपना पॉकेट गर्म कर रहे हैं लेकिन दिल्ली को प्यासा छोड़ दिया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








