
आखिर सपा ने मुलायम सिंह की मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव को ही क्यों उतारा, जानिए वे 5 वजह
AajTak
मैनपुरी सीट पर तेज प्रताप के अलावा धर्मेंद्र यादव और फिर दबे स्वर शिवपाल यादव के नाम की भी चर्चा थी. लेकिन 24-48 घंटों में चर्चा सिर्फ दो नामों पर सिमट गई थी. ये थे तेज प्रताप यादव और डिंपल यादव. लेकिन बाद में डिंपल को मुलायम सिंह यादव की विरासत सौंपने का फैसला किया गया.
समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उतारने का फैसला किया है. कन्नौज से सांसद रहीं डिंपल यादव के नाम के ऐलान के साथ ही सभी अटकलों को भी विराम लग गया. पहले माना जा रहा था कि इस सीट से तेज प्रताप यादव को टिकट दिया जा सकता है. कारण, तेज प्रताप पहले भी इस सीट से सांसद रह चुके है. वह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई के रतन सिंह यादव पौत्र हैं. तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह यादव राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे, लेकिन 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. तेज प्रताप के अलावा धर्मेंद्र यादव और फिर दबे स्वर शिवपाल यादव के नाम की भी चर्चा थी. लेकिन 24-48 घंटों में चर्चा सिर्फ दो नामों पर सिमट गई थी. ये थे तेज प्रताप यादव और डिंपल यादव. लेकिन बाद में डिंपल को मुलायम सिंह यादव की विरासत सौंपने का फैसला किया गया. ऐसे में सबके मन में ये सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ही क्यों? आईए इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करते हैं...
1- अखिलेश मुलायम यादव की विरासत अपने पास रखना चाहते हैं
अखिलेश यादव मुलायम सिंह की पूरी राजनीतिक विरासत सिर्फ अपने पास रखना चाहते हैं. फिर मुलायम सिंह यादव की सीट ही क्यों न हो. ऐसे में ये सीट किसी और को कैसे दी जा सकती थी, चाहें वह चाचा हो, चचेरे भाई हों, या फिर भतीजा. सबसे बड़ी वजह यही है कि मुलायम सिंह की खाली सीट पर पत्नी डिंपल यादव को उतारकर अखिलेश यादव ने यह मैसेज साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी की विरासत उनके पास ही रहेगी.
2- डिंपल के लिए सुरक्षित सीट की तलाश हुई पूरी
अखिलेश यादव काफी पहले से डिंपल यादव के लिए एक सुरक्षित सीट की तलाश में थे. कन्नौज सीट पर चुनावी हार के बाद से डिंपल यादव संसद में नहीं पहुंच पाईं. अखिलेश यादव उन्हें संसद में भेजना चाहते थे. पिछले दिनों इसके लिए तैयारी भी पूरी हो गई थी कि डिंपल को राज्यसभा चुनाव में उतारा जाए. लेकिन आखिरी वक्त पर जयंत चौधरी को सीट दिए जाने के चलते से डिंपल यादव राज्यसभा नहीं जा पाईं. ऐसे में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी मैनपुरी सीट डिंपल के लिए अखिलेश को सबसे सुरक्षित और मुफीद सीट लगी.
मैनपुरी सीट से 1996 में मुलायम सिंह पहली बार जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. तब से वे या उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य मैनपुरी सीट से सांसद रहा है. ऐसे में यह सीट डिंपल यादव के भविष्य के लिए दुर्ग साबित हो सकती है, जिसे भेदना बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा. यह सीट सियासी रूप से सपा की सबसे सुरक्षित सीटों में है

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








