
'अस्पतालों में गोलीबारी, बच्चों की हत्या टोरा में नहीं', तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने फिर की इजरायल की आलोचना
AajTak
टोरा हिब्रू बाइबिल की पहली पांच पुस्तकों का संकलन है. इसे ईसाइयों द्वारा पेंटाटेच या मूसा की पांच पुस्तकों के रूप में जाना जाता है. इसे यहूदी परंपरा में लिखित टोरा के रूप में भी जाना जाता है. इसका जिक्र करते हुए तुर्की के राष्ट्रपति ने एक बार फिर इजरायल की आलोचना की है.
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. इसको लेकर एक बार फिर तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन का बयान सामने आया है. उन्होंने गाजा के अस्पतालों पर हो रही इजरायली बमबारी की आलोचना की है. इसके लिए उन्होंने हिब्रू बाइबिल का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में गोलीबारी करना या बच्चों को मारना टोरा में मौजूद नहीं है.
दरअसल, टोरा हिब्रू बाइबिल की पहली पांच पुस्तकों का संकलन है. इसे ईसाइयों द्वारा पेंटाटेच या मूसा की पांच पुस्तकों के रूप में जाना जाता है. इसे यहूदी परंपरा में लिखित टोरा के रूप में भी जाना जाता है.
एर्दोगन ने कहा, "देखो, पूजा स्थलों पर हमला किया गया है, चर्चों पर हमला किया गया है, अस्पतालों पर हमला किया गया है. लेकिन अस्पतालों पर गोलीबारी करना, बच्चों को मारना, ये चीजें टोरा में नहीं हैं, आप ऐसा नहीं कर सकते. यह मानवाधिकार के हित में नहीं है, आप ऐसा नहीं कर सकते. यही कारण है कि हमें इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध को ऋणग्रस्तता के मनोविज्ञान से नहीं देखना चाहिए.
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आगे बोलते हुए एर्दोगन ने सुझाव दिया कि जर्मनी ने नरसंहार के अपराध बोध के कारण गाजा युद्ध में इजरायल का समर्थन किया.
तुर्की के राष्ट्रपति ने तुर्की के साथ भी तुलना की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह बिना किसी पूर्वाग्रह के अपनी बात कहने में सक्षम है. तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा, "जो लोग इजरायल के प्रति कृतज्ञ महसूस करते हैं, वे खुलकर नहीं बोल सकते. हम होलोकॉस्ट प्रक्रिया से नहीं गुजरे, हमारे पास ऐसी स्थिति नहीं है, क्योंकि मानवता के प्रति हमारा सम्मान अलग है."
एर्दोगन ने कहा, "देखिए, हम खुलकर बात कर सकते हैं क्योंकि हम पर इजरायल का कोई कर्च नहीं है."

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






