
अलीगढ़-ग्वालियर-सीकर-मसौढ़ी...यूपी से बिहार, एमपी से राजस्थान तक, अग्निपथ के विरोध का कोचिंग कनेक्शन!
AajTak
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा में अब युवाओं का भविष्य संवारने का वादा करने वाले कोचिंग संस्थानों का कनेक्शन सामने आने लगा है. यूपी के अलीगढ़ से लेकर बिहार के मसौढ़ी तक, पुलिस प्रशासन ने कोचिंग संचालकों पर एक्शन शुरू कर दिया है.
सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ उपजे आक्रोश की आग ने देश के कई राज्यों को चपेट में ले लिया है. कई राज्यों में युवाओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थी. उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक, मध्य प्रदेश से राजस्थान तक अग्निपथ के विरोध और इसके खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब कोचिंग कनेक्शन सामने आया है. यूपी के अलीगढ़, मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान के सीकर और बिहार के मसौढ़ी में पुलिस ने कई कोचिंग संचालकों को गिरफ्तार किया है और कुछ को हिरासत में लिया है.
यूपी के अलीगढ़ में अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है. अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 35 लोगों में नौ कोचिंग संचालक भी शामिल हैं. प्रदर्शन के दौरान हिंसा में इनकी भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है. उन्होंने ये भी कहा कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई जाएगी. प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में 80 लोगों को हिरासत में लिया गया था. अलीगढ़ एसएसपी ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रख रही है.
ग्वालियर में कोचिंग संचालक पर घोषित होगा इनाम
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने पांच कोचिंग संचालकों की भूमिका को संदिग्ध बताया है. पुलिस ने एक कोचिंग संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. कोचिंग संचालक मामला दर्ज होने के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस अब फरार कोचिंग संचालक पर इनाम घोषित करने की तैयारी में है. अन्य फिजिकल ट्रेनिंग कोचिंग संचालकों की भूमिका के खिलाफ भी जांच के बाद एक्शन की तैयारी है.
ग्वालियर के जिलाधिकारी ने जिले में संचालित हो रहे सभी फिजिकल ट्रेनिंग कोचिंग संस्थानों के लिए संबंधित एसडीएम से अनुमति को अनिवार्य कर दिया है. इन संस्थानों से ट्रेनिंग लेने वाले छात्रों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में देने के लिए भी कहा गया है. इसके लिए फिजिकल कोचिंग संस्थानों से तीन दिन के अंदर आवेदन करने के लिए भी कहा गया है. जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जो आदेश का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में प्रदर्शनकारी युवाओं को कोचिंग संचालकों की ओर से भड़काए जाने की बात सामने आई है. कोचिंग संचालकों की ओर से थाने और कलेक्ट्रेट को फूंक देने के भड़काऊ संदेश भेजे गए थे. गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने शहर के गोले का मंदिर, बिरला नगर स्टेशन, ग्वालियर स्टेशन, गांधीनगर और हजीरा में उत्पात मचाया था. इसे लेकर जीआरपी और ग्वालियर पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज कर 34 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










