
अमेरिका को वार्ता पर गंभीरता दिखाने के लिए प्रतिबंध हटाने चाहिए: ईरान राष्ट्रपति
The Wire
ईरान और 2015 के परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले यूरोपीय देशों के बीच वार्ता में जून से गतिरोध है. ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एकतरफ़ा तरीके से इस समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया था.
तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने सोमवार को कहा कि उनके देश पर लगाए गए प्रतिबंध अमेरिका को यह साबित करने के लिए हटा देना चाहिए कि वह विएना में बाधित परमाणु वार्ता बहाल करने को लेकर गंभीर है.
सरकारी टीवी को दिए एक साक्षात्कार में रईसी ने कहा कि ईरान ने पश्चिमी देशों के साथ ‘लक्ष्य उन्मुखी’ वार्ता की है और ईरान कभी वार्ता छोड़कर नहीं गया.
उन्होंने कहा, ‘प्रतिबंध हटाना दूसरे पक्ष की गंभीरता का संकेत है.’
ईरान और 2015 के परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले यूरोपीय देशों के बीच वार्ता में जून से गतिरोध है. अगस्त में पदभार संभालने वाले रईसी के प्रशासन ने वार्ता बहाल करने के लिए कोई तारीख तय नहीं की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.







