
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चौंकाने वाला सर्वे आया सामने
AajTak
हालिया सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अब तक सबसे खराब राष्ट्रपतियों में शुमार किए गए हैं. यह सर्वेक्षण 100 से अधिक इतिहासकारों ने मिलकर किया है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसलों और बयान को लेकर पूरे कार्यकाल में विवादों में रहे. शरणार्थियों का मसला हो या ईरान से परमाणु समझौता को रद्द करना अथवा कोरोना महामारी से निपटने का तौर-तरीका, हर मोर्चे पर ट्रंप को आलोचना झेलनी पड़ी. अंतिम वक्त में भी जब उनका कार्यकाल पूरा हुआ उस दौरान उनके समर्थक राष्ट्रपति चुनाव में उनकी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं थे. समर्थकों ने अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में जमकर बवाल काटा. (फोटो-AP) कैपिटल हिल में ट्रंप समर्थकों के हंगामे को लोकतंत्र पर हमले के तौर पर देखा गया. रिपब्लिकन समर्थकों के संसद पर धावा बोलने की दुनियाभर में निंदा हुई. राष्ट्रपति रहते हुए ट्रंप अपने बड़बोलेपन के लिए भी सुर्खियों में रहे. हालिया सर्वे में प्रदर्शन के लिहाज से पूर्व राष्ट्रपतियों में ट्रंप 41वें पायदान पर रहे. यानी कामकाज के नजरिये से वह अमेरिका के सबसे खराब राष्ट्रपति रहे हैं. यह सर्वेक्षण 100 से अधिक इतिहासकारों ने मिलकर किया है. (फोटो-AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











