
अमेरिका के दो दुश्मन देश आए एक साथ, किया ये बड़ा ऐलान
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि रूस और ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनकी संख्या हजारों में हो सकती है. ये प्रतिबंध विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए हैं लेकिन यह वह कीमत है, जो हम हमारी स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए चुका रहे हैं.
रूस और ईरान दो ऐसे देश हैं जिन पर अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं. ऐसे में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा है कि रूस और ईरान को अपनी संप्रभुता की कीमत इन प्रतिबंधों को झेलकर चुकानी पड़ रही है. रूसी प्रवक्ता ने ये भी कहा कि दोनों देश अब आपसी कारोबार में धीरे-धीरे डॉलर का इस्तेमाल बंद कर देंगे.
रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि दोनों देशों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनकी संख्या हजारों में हो सकती है. ये प्रतिबंध विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए हैं लेकिन यह वह कीमत है, जो हम हमारी स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिए चुका रहे हैं.
रूस, ईरान के पास द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का अवसर
उन्होंने कहा कि रूस और ईरान के पास इन प्रतिबंधों के खामियाजे को कम करने के लिए सहयोग बढ़ाने का अवसर है.
ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों पर पेस्कोव ने कहा कि देश एक दशक से भी अधिक समय से प्रतिबंध के साए में रहा है और इसके बावजूद वह अपना लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि रूस पर भी गाहे-बगाहे प्रतिबंध लगते रहे हैं. अब मुझे लगता है कि हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का अवसर है ताकि इन प्रतिबंधों की वजह से हुए नुकसान को कम किया जा सके.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









