
'अब हम वेस्ट को सिखाएंगे मेहमाननवाजी...', 'इंडियन होटेल' के सीईओ पुनीत चटवाल बोले
AajTak
'इंडियन होटल्स' कंपनी के MD और CEO पुनीत चटवाल ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बताया कि भारत का मिडिल क्लास लग्जरी की तरफ आकर्षित हुआ है. लोगों की इनकम बढ़ रही है. भारत में पर कैपिटा इनकम बढ़ रही है इसलिए लोग उस पैसे को उसी तरह खर्च कर रहे हैं.
ताज होटेल्स और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) में प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पुनीत चटवाल ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि भारत महत्वाकांक्षी बनता जा रहा है. भारत के लोग महत्वाकांक्षी बन रहे हैं. भारत का मिडल क्लास भी काफी चेंज हुआ है. वो लग्जरी की तरफ जा रहा है.
महाराष्ट्र में चुनावी हलचल के बीच मुंबई के ताज लैंड्स एंड (होटल) में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन राजनीति, खेल, कला और अलग-अलग क्षेत्रों के कई बड़े नाम शिरकत कर रहे हैं जिसमें इंडियन होटेल्स कंपनी लिमिटेड के एमडी पुनीत चटवाल भी शामिल थे.
पुनीत चटवाल ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, 'लग्जरी टाइमलेस होती है. वास्तव में 9/11 के बाद जमाना काफी बदला है. दुनिया और भारत में भी बहुत बदलाव आया है. भारत और दुनिया के लोग फैशनेबल बन रहे हैं. अगर बात की जाए भारत के मिडल क्लास की तो वो भी बहुत बदला है.'
भारतीय मिडिल क्लास चेंज हुआ है
वो कहते हैं, 'मिडिल क्लास चेंज हुआ है. मिडिल क्लास लग्जरी की तरफ आकर्षित हुआ है. लोगों की इनकम बढ़ रही है. भारत में पर कैपिटा इनकम बढ़ रही है. इसलिए लोग उस पैसे को उसी तरह खर्च कर रहे हैं. लोग छोटे-बड़े बुटीक में शॉपिंग के लिए जा रहे हैं. सफारी, रिसॉर्ट्स और बीचेस में इंज्वॉय करने के लिए जा रहे हैं. ये सभी जी7 और जी 20 देशों में हो रहा है.'
पुनीत चटवाल ने कहा, 'ट्रैवल लग्जरी है. ये सभी सेक्टर में हो रहा है. अगर आप ट्रैवलिंग करेंगे तो आपके लिए होटेल में रुकना जरूरत है. इसलिए भारत में होटेल इंडस्ट्री का भविष्य काफी उज्ज्वल है. अभी अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान और भारत दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्था हैं. लेकिन हम जल्दी ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे जिसमें ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, लग्जरी सभी चीजें अपना योगदान देंगी.'

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









