
अब सरकारी स्कूलों के टीचर्स भी IIT जाएंगे, करेंगे वेद-उपनिषद की पढ़ाई
AajTak
दिल्ली की सरकारी स्कूल के टीचर जल्द ही आईआईटी से ट्रेनिंग लेंगे और इस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें वेद और उपनिषद भी पढ़ाए जाएंगे.
दिल्ली सरकार अब सरकारी स्कूलों के टीचर्स को जल्द ही आईआईटी में खास ट्रेनिंग लेने भेजने का प्लान बना रही है. इस साल सितंबर में ये योजना शुरू होने वाली है, जिसमें टीचर्स को आईआईटी में ट्रेनिंग दी जाएगी. दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को बताया कि इन टीचर्स को भारत के पारंपरिक नॉलेज सिस्टम में ट्रेन किया जाएगा. इस प्रोग्राम के लिए फिलहाल आईआईटी के दो संस्थान- आईआईटी मंडी (हिमाचल प्रदेश) और आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) को चुना गया है.
प्रोग्राम का उद्देश्य क्या है?
इस प्रोग्राम का उद्देश्य इन टीचर्स को पारंपरिक भारतीय विषयों जैसे-फिलॉसोफी, संस्कृत, आर्ट, साइंस पर जानकारी देना है. इस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें वेद और उपनिषद भी पढ़ाए जाएंगे. साथ ही साथ उन्हें आयुर्वेद और योग की भी ट्रेनिंग मिलेगी. आशीष सूद के अनुसार, ये आधुनिक शिक्षा और सदियों पुरानी भारतीय परंपरा के बीच का अंतर कम करने की एक कोशिश है. उनका मानना है कि इससे टीचर्स स्टूडेंट्स के मन में अपनी सांस्कृतिक जड़ों की बेहतर समझ बन पाएगी.
क्या है पूरा प्लान?
फिलहाल इस प्रोग्राम के पहले फेज के प्रोसेस की घोषणा ही हुई है. पहले फेज में दिल्ली के सरकारी स्कूलों से कुल 50 टीचर्स चुने जाएंगे, जिन्हें 5-5 के ग्रुप में बांटा जाएगा, यानी टोटल दस ग्रुप बनेंगे. हर ग्रुप को आईआईटी मंडी या आईआईटी गांधीनगर में पांच से सात दिनों के लिए ट्रेन किया जाएगा.
प्राइवेट स्कूलों में फीस को लेकर पेश किया है बिल

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











