
अब यूपी के 61 जिलों में सिर्फ वीकेंड व नाइट कर्फ्यू, बाकी 14 में पाबंदियां जारी रहेंगी
Zee News
उत्तर प्रदेश के 6 और जिलों को कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी गई है. बिजनौर, मुरादाबाद, देवरिया,बागपत, प्रयागराज, सोनभद्र जिलों में सोमवार को कुल एक्टिव केस 600 से नीचे आ गए.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 6 और जिलों को कोरोना कर्फ्यू में ढील दे दी गई है. बिजनौर, मुरादाबाद, देवरिया,बागपत, प्रयागराज, सोनभद्र जिलों में सोमवार को कुल एक्टिव केस 600 से नीचे आ गए. अब इन सभी जिलों में वीकेंड और नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. इस तरह आंशिक कोरोना कर्फ्यू अब उत्तर प्रदेश के सिर्फ 14 जिलों तक सीमित रह गया है. With 6 more districts_Deoria, Baghpat,Bijnor, Prayagraj, Sonbhadra and Moradabad, falling below 600 active cases, total 61 districts will have relaxation in corona curfew from 1st June onwards. इससे पहले रविवार को जारी योगी सरकार की नई गाइडलाइन में 55 जिलों को कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई थी. गाइडलाइन में कहा गया था कि 1 जून से यूपी के जिन जिलों में एक्टिव कोविड केस 600 से नीचे होगा उनमें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाएगी. वहीं शनिवार-रविवार साप्ताहिक बंदी के साथ नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.More Related News
