
अफगान राजदूत चुपचाप दूतावास छोड़ चले गए, चीन को भी नहीं लगी भनक
AajTak
चीन में अफगानिस्तान के राजदूत ने अपना पद छोड़ दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि दूतावास के कई राजनयिक पहले ही सैलरी न मिलने के कारण नौकरी छोड़ चुके हैं. चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि कैम ने बिना कोई जानकारी दिए देश छोड़ दिया है.
चीन में अफगानिस्तान के राजदूत जाविद अहमद कैम ने महीनों सैलरी नहीं मिलने पर अपना पद छोड़ दिया है. तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद से ही उन्हें और दूतावास के बाकी स्टाफ को सैलरी नहीं दी जा रही है. कैम को पिछले 6 महीने की सैलरी नहीं मिली है जिसके कारण उन्होंने राजदूत के अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है. The end to an honorable responsibility: I quit my job as Ambassador. It was an honor to represent AFG 🇦🇫 and my people.There are many reasons, personal and professional, but I don’t want to mention them here. I have handed over everything smoothly through a handover note. pic.twitter.com/a4A6y7yOBP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











