
अफगानियों को वापस भेजने पर भिड़े पाकिस्तान और अमेरिका! किस बात को लेकर तकरार?
AajTak
पाकिस्तान देश में अवैध रूप से रह रहे अफगानिस्तान और बाकी देश के लोगों को वापस भेज रहा है. अमेरिका ने इसी बीच 25,000 अफगानियों की एक सूची जारी कर पाकिस्तान से कहा है कि वो इन लोगों को वापस न भेजे क्योंकि तालिबान उनसे बदला ले सकता है. इस सूची को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद हो गया है.
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच पाकिस्तान से वापस भेजे जा रहे अफगानिस्तानियों की एक सूची को लेकर भारी मतभेद खड़ा हो गया है. अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ अफगान नागरिकों की एक सूची साझा की थी और उन्हें अफगानिस्तान वापस नहीं भेजने का अनुरोध किया था लेकिन पाकिस्तान ने सूची पर आपत्ति जताई है. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका ने जो सूची साझा की है, उसमें कई गलतियां हैं और वो अधूरी है.
पाकिस्तान की सरकार अवैध रूप से देश में रह रहे अफगानियों को निकाल रही है. सरकार ने अफगानियों को पाकिस्तान छोड़ने के लिए 31 अक्टूबर का समय दिया था और अब जबकि यह समय सीमा समाप्त हो गई है, सरकार अवैध रूप से पाकिस्तान में रह रहे अफगानियों को गिरफ्तार कर रही है.
अमेरिका ने पाकिस्तान की सरकार के साथ 25,000 अफगानियों की एक सूची साझा की थी और कहा था कि इन लोगों को वापस अफगानिस्तान न भेजा जाए क्योंकि तालिबान की सरकार उनपर बदले की कार्रवाई कर सकती है. अमेरिका के मुताबिक, सूची में शामिल लोगों ने तालिबान पर कार्रवाई के दौरान अमेरिका का साथ दिया था. तालिबान ने जब अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा किया तब ये सभी लोग पाकिस्तान भाग आए थे.
ये लोग अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना से किसी न किसी तरह जुड़े थे और इन्हें अमेरिका की तरफ से विशेष वीजा दिया जाना है. हालांकि, अमेरिका ने अब तक इन्हें वीजा नहीं दिया है और ये पाकिस्तान में ही रह रहे हैं. अगर इन्हें वापस अफगानिस्तान भेजा जाता है तो तालिबान इनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.
पाकिस्तान को सूची पर आपत्ति
हालांकि, पाकिस्तान अमेरिका की इस सूची को लेकर कह रहा है कि इसमें बहुत सी गलतियां हैं और यह अधूरी है क्योंकि इसमें पूरी जानकारी नहीं दी गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









