
अपने यहां का कूड़ा पड़ोसी मुल्क के बॉर्डर पर छोड़ रहे ये देश, विदेशी कूड़े की तस्करी क्यों रोक नहीं पा रहा यूरोपियन यूनियन?
AajTak
पोलैंड परेशान है कि जर्मनी अवैध ढंग से अपना कूड़ा-करकट उसके देश में जमा कर रहा है. इससे पोलिश लोगों पर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा. विदेशी कचरे का ये एक्सपोर्ट सिर्फ जर्मनी नहीं कर रहा, बल्कि ज्यादातर अमीर देश अपने यहां वेस्ट मैनेजमेंट पर पैसे खर्च करने की बजाए गरीब देशों की सीमा पर कचरा पटक आ रहे हैं.
जर्मनी ने अपने नाजी दौर में पोलैंड के साथ जो नाइंसाफी की, वो किसी न किसी तरह से अब भी चली आ रही है. हाल ही में वहां की पर्यावरण और जलवायु मंत्री ऐना मॉस्क्वा ने कहा जर्मनी ने उनके देश में 7 जगहों पर 35 टन के करीब कूड़ा जमा कर दिया है. वो अपने देश को साफ करने के लिए दूसरों के यहां जहरीला कूड़ा भेज रहे हैं.
क्यों गुस्से में है पोलैंड?
उसका आरोप है कि जर्मनी ने उसके यहां की नदी में भी जहरीले केमिकल छोड़ दिए. दोनों देशों के बीच बहने वाली ओडर नदी में उस सीमा पर पॉल्यूटेंट्स डाले गए, जहां से पोलैंड का बॉर्डर सटता है. इससे हजारों टन मछलियां मर गईं. भड़के हुए पोलैंड ने अब यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस में इसकी शिकायत करने की बात की है. इस बारे में जर्मन सरकार की सफाई भी आ चुकी, लेकिन पोलिश सरकार का कहना है कि वो जल्द से जल्द अपना कूड़ा वापस ले जाए.
ये अकेला मामला नहीं. ज्यादातर देश अपने वेस्ट को अपने यहां खत्म करने की बजाए पड़ोसी के घर के सामने छोड़ रहे हैं. ये उसी तरह से है जैसे शहर की पॉश कॉलोनी को साफ रखने के लिए स्लम्स के आसपास कूड़ाघर बना दिया जाए. इससे शहर सुंदर भी दिखेगा, और गरीब तबके के लोग ज्यादा आवाज भी नहीं उठा सकेंगे..
इसमें सामान्य बायोडिग्रेडेबल कचरे से लेकर खतरनाक किस्म का कचरा भी शामिल है, जैसे सीरिंज, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और खराब दवाएं. इनका सही निपटारा जरूरी है ताकि वे धरती या जीव-जंतुओं को नुकसान न पहुंचाएं. इसके लिए हर देश की बाकायदा गाइडलाइन तक है, लेकिन पैसे बचाने के लिए अपराधी संगठन इस कचरे को अवैध तरीके से दूसरे देशों में ले जाकर छोड़ आते हैं.
क्यों हो रहा है ऐसा? वेस्ट मैनेजमेंट अपने-आप में काफी खर्चीली तकनीक है. खासकर ई-वेस्ट और केमिकल वेस्ट का निपटान मुश्किल भी होता है और डर भी रहता है कि कहीं उसका असर पर्यावरण पर न पड़े. तकनीक में आगे देश रोज नई-नई चीजें तो बना रहे हैं, लेकिन उस प्रोसेस में जमा हुए कूड़े के निपटारे पर पैसे खर्च नहीं कर रहे. ऐसे में सबसे आसान तरीका ये है कि उसे गैरकानूनी ढंग से दूसरे देश की सीमा पर पटक आओ. यही किया जा रहा है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









