
अनुच्छेद 370 पर SC के फैसले को लेकर पाकिस्तान का मीडिया क्या कह रहा?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है. कोर्ट ने मोदी सरकार के फैसले को बरकरार रखा है जिसपर पाकिस्तानी अखबारों ने रिपोर्टें प्रकाशित की हैं.
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मोदी सरकार के निर्णय को बरकरार रखने का फैसला सुनाया है. अनुच्छेद 370 हटाने से संबंधित याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. सीजेआई ने 370 के निरस्त करने के फैसले को संवैधानिक करार देते हुए कहा कि 30 सितंबर 2024 तक जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव कराए जाएं और जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा उसे वापस किया जाए. कोर्ट के इस फैसले की पाकिस्तानी मीडिया में भी खूब चर्चा है.
5 अगस्त 2019 में जब भारत ने जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया था तब पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. जवाब में पाकिस्तान ने भारत से अपने राजनयिक संबंध न्यूनतम कर लिए थे. पाकिस्तान ने ऐलान किया था कि वो भारत से व्यापारिक संबंध खत्म कर रहा है और दोनों देशों को जोड़ने वाली ट्रेन समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस को निलंबित कर रहा है.
जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद खराब चल रहे हैं. अब जबकि भारत की सुप्रीम कोर्ट ने भी मोदी सरकार के इस फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है, पाकिस्तान की मीडिया में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है.
पाकिस्तान की मीडिया ने क्या कहा?
पाकिस्तान के न्यूज ब्रॉडकास्टर जियो न्यूज ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद प्रकाशित अपनी रिपोर्ट को हेडिंग दिया है- 'आर्टिकल 370- भारत की सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बताया है.'
पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने एकतरफा कदम उठाते हुए अगस्त 2019 में कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था. इस गैर-कानूनी कदम के खिलाफ किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न हो, इसके लिए सरकार ने लाखों सैनिकों को घाटी में तैनात कर दिया था.'

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









