
अचानक ईरान के टीवी पर चैनल पर दिखने लगा लड़कियों का बोल्ड आंदोलन... क्या पीछे था इजरायल का हाथ?
AajTak
ईरान के टीवी चैनल पर अचानक महिलाओं और लड़कियों के बोल्ड आंदोलन के फुटेज दिखाए जाने लगे. इसमें सड़कों पर उतरकर विद्रोह करने का आग्रह किया जा रहा था. अचानक ईरानी प्रसारण के बीच आए इस व्यवधान के लिए इजरायल को जिम्मेदार माना जा रहा है.
ईरान में शासन के खिलाफ 2022 में महिलाओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया था. इस आंदोलन के फुटेज के अचानक बुधवार को ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित होने लगे. इसके बाद ईरानी टेलीविजन ने दर्शकों को चेतावनी दी कि इजरायल का काम है, जिसने सैटेलाइट सेवा को बाधित कर दिया है.
ईरानी मीडिया ने आरोप लगाया है कि इजरायल ने कुछ समय के लिए सरकारी टेलीविजन प्रसारण को हैक कर लिया था. इसमें महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के फुटेज अचानक प्रसारित होने लगे और लोगों से सड़कों पर उतरने का आग्रह किया जाने लगा.
इजरायल पर टेलीविजन प्रसारण हैक करने का आरोप अपने टेलीग्राम चैनल पर ईरान के न्यूज आउटलेट हमशाहरी ने सरकारी टेलीविजन पर आए छोटे से व्यवधान का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें लिखा था - हैकरों ने स्टेट टेलीविजन में घुसपैठ की और इसे हैक कर ऐसे वीडियो डाले हैं, जिसमें लोगों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया गया है. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बाद में दर्शकों को चेतावनी दी कि ऐसा इजरायल की ओर से किए गए साइबर हमलों के कारण हुआ है जो सैटेलाइट प्रसारण को बाधित कर रहा है.
इजरायल के संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता जोनाथन हारूनॉफ ने भी ईरानी टेलीविजन प्रसारण में आए व्यवधान की एक क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा की है. इसमें 2022 में पूरे ईरान में हुए सरकार के खिलाफ महिलाओं के बोल्ड आंदोलन की फुटेज दिखाई जा रही है.
क्या है इस क्लिप में इस क्लिप में स्पष्ट रूप से 2022 के दौरान देश की नैतिकता पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिला महसा अमिनी की मौत पर सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन के फुटेज शामिल थे. यह घटना ऐसे समय में हुई जब ईरान ने इंटरनेट सेवा को सीमित कर दिया है. इजरायल इस माध्यम का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए कर रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











