
'अगर Scorpio सफल नहीं होती तो... मुझे फायर कर दिया जाता', बोले Anand Mahindra
AajTak
Tamil Nadu Global Investors Meet 2024: तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2024 के दौरान महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी Mahindra Scorpio से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया.
तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2024 में देश के दिग्गज उद्योगति हिस्सा ले रहे हैं और कंपनी के भविष्य के योजनाओं के साथ-साथ कुछ पुराने किस्से भी साझा कर रहे हैं. आज दूसरे दिन देश के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी अपनी मशहूर एसयूवी Mahindra Scorpio से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होनें कहा कि, उस वक्त मुझे नहीं पता था कि, यदि महिंद्रा स्कॉर्पियो सफल नहीं होती तो मुझे फायर कर दिया जाता.
क्या आपको कभी लगा कि, आपको गिव-अप करना चाहिए, या आपको कभी ऐसा लगा कि कोई प्रोडक्ट या चीज उस ढंग से काम नहीं कर रही है जैसा कि होना चाहिए. इस सवाल के जवाब में आनंद महिंद्रा ने कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी Mahindra Scorpio से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया. आनंद महिंद्रा ने कहा कि, हालांकि ये मेरे दिमाग में नहीं आया था, लेकिन मेरी कंपनी के कुछ बोर्ड मेंबर्स के जेहन में ये सवाल जरूर उठा था.
आनंद बताते हैं कि, "कई साल पहले जब महिंद्रा स्कॉर्पियो बाजार में सफल हो चुका था. उस वक्त आईसीआईसीआई बैंक के हेड केवी कामत मेरे साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थें. उन्होनें (केवी कामत) मुझसे कहा कि, "आनंद, क्या आपको पता है कि सभी बोर्ड मेंबर यहां तक कि केशव महिंद्रा का यह मानना है कि, आनंद अपने इस नए वाहन स्कॉर्पियो पर बड़ा दांव खेल रहे हैं." "वो केवल एक प्रोडक्ट पर इतना ज्यादा पैसा लगा रहे हैं. इससे पहले कंपनी ने कभी भी किसी भी प्रोडक्ट पर इतना पैसा खर्च नहीं किया है. यदि ये प्रोडक्ट सफल नहीं होता है तो वो आपको फायर कर देंगे." इसके बाद आनंद महिंद्रा ने कामत से कहा कि, "थैंक गॉड मुझे यह बात नहीं पता थी, अन्यथा मैं काफी डर जाता."
आनंद अपने जीवन में तैराकी सीखने के एक किस्से को अपने जवाब से जोड़ते हुए कहते हैं कि, "मैनें एक पारसी सज्जन बाथेना से तैराकी सीखी थी, जो स्विमिंग सिखाने के दौरान आपके सिर को पानी में दबा देते थें. तब मैनें यह बात समझी कि, यदि आपको तैरना सिखना है तो आपको पानी के भीतर गहराई में जाना होगा. और हमने भी यही किया, मुझे लगता है कि, हमारे पास कोई और च्वाइस नहीं थी." उनके कहने का मतलब था कि, यदि आपको कुछ करना है तो आपको आगे बढ़कर चुनौतियों का सामना करना होगा.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








