
'अगर मैं राष्ट्रपति बना तो...', डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी ये बड़ी धमकी!
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी उत्पादों पर भारत की तरफ से लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर भड़क गए हैं. उनका कहना है कि भारत अमेरिका के हार्ले डेविडसन जैसे उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाता है जबकि अमेरिका ऐसा नहीं करता है. उन्होंने सवाल किया है कि क्या यह मुक्त व्यापार है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अमेरिकी उत्पादों पर भारत की तरफ से लगाए जाने वाले टैरिफ को लेकर भारत को धमकी दी है. उन्होंने खास तौर पर हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत की तरफ लगाए जाने वाले टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा है कि अगर 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में उनकी जीत होती है तो भारतीय उत्पादों पर भी अमेरिका उच्च टैरिफ लगाएगा.
मई 2019 में जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब उन्होंने उच्च करों को लेकर भारत को 'टैरिफ किंग' कहा था. इसके साथ ही उन्होंने भारत की पहुंच अमेरिका के जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफरेंसेज (GSP) से खत्म कर दी थी. जीएसपी के तहत अमेरिका 100 से अधिक देशों से हजारों की संख्या में सामान आयात पर टैरिफ नहीं लगाता है जिससे उन देशों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है.
ट्रंप ने भारत को जीएसपी से यह आरोप लगाते हुए हटा दिया था कि भारत अमेरिका को अपने बाजारों तक न्यायसंगत और उचित पहुंच नहीं दे रहा है.
'भारत बिना टैरिफ सामान बेचता है और हम...'
फॉक्स बिजनेस न्यूज के लैरी कुडलो को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अब तक भारत की तरफ से लगाए जा रहे उच्च टैरिफ की कड़ी आलोचना की है.
ट्रंप ने कहा, 'भारत बहुत अधिक टैरिफ लगाता है और हार्ले डेविडसन पर भारत के लगाए टैरिफ को लेकर मैं यह बात कह सकता हूं. दूसरी चीज जो मैं चाहता हूं कि अगर भारत हमसे टैरिफ लेता है, तो हम भारत के साथ ऐसे कैसे व्यापार कर सकते हैं, वो हम पर 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाते हैं.'

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.






