
अगर आज RBI ने घटाया रेपो रेट... तो 20, 30 और 50 लाख के Home Loan पर इतनी घट जाएगी EMI
AajTak
फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है. इससे पहले 2020 में कोविड महामारी के दौरान रेपो रेट को घटाया गया था, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया. ब्याज दर में कटौती का ऐलान होने के बाद आम आदमी को होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई में राहत मिल सकती है.
भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट (RBI Repo Rate) को लेकर आज बड़ा ऐलान कर सकता है. आरबीआई MPC बैठक के बाद रेपो रेट में कटौती का ऐलान कर सकता है. कहा जा रहा है कि रेपो रेट में 25 से 50 बेसिस पॉइंट की कमी की जा सकती है. एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 प्रतिशत कटौती कर 6.25 प्रतिशत किया जा सकता है.
फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है. इससे पहले 2020 में कोविड महामारी के दौरान रेपो रेट को घटाया गया था, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया. ब्याज दर में कटौती का ऐलान होने के बाद आम आदमी को होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई में राहत मिल सकती है. ऐसे में अगर आपने भी होम लोन ले रखा है, तो आइए जानते हैं RBI द्वारा ब्याज कट करने के बाद कितनी EMI घटेगी?
25 बेसिस पॉइंट घटने पर कितनी बनेगी ईएमआई? अगर किसी ने 20 लाख रुपये का होम लोन (Home Loan) लिया है और लोन का ब्याज 8.5 प्रतिशत है. जबकि टेन्योर 20 साल के लिए है तो ईएमआई 17,356 रुपये दे रहा होगा, लेकिन RBI के 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी के ब्याज कटौती करने के बाद लोन का ब्याज 8.25 प्रतिशत हो जाएगा. इस आधार पर उसे 20 लाख के लोन पर 17,041 रुपये ही मंथली EMI देनी होगी. यानी हर महीने 315 रुपये बचेंगे.
वहीं अगर किसी ने 30 लाख रुपये का लोन 8.50 फीसदी ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया है तो उसे हर महीने 26,035 रुपये ईएमआई देनी पड़ रही होगी, लेकिन जब RBI द्वारा 25 बेसिस पॉइंट ब्याज घटा दिया जाएगा तो यह मंथली EMI 25,562 रुपये हो जाएगी. इस हिसाब से उसके 473 रुपये हर महीने बचेंगे.
अगर किसी ने 50 लाख रुपये का होम लोन 8.50 फीसदी ब्याज पर 20 साल के लिए लिया है तो उसे हर महीने 43,391 रुपये ईएमआई देनी पड़ रही होगी, लेकिन आरबीआई 25 बेसिस पॉइंट ब्याज दर कम करता है तो यह मंथली ईएमआई 42,603 रुपये हो जाएगी. यानी कि हर महीने 788 रुपये बचेंगे.
50 बेसिस पॉइंट घटने पर कितनी बनेगी EMI?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










