
'अंकल, हाथ क्यों रखा है मेरे ऊपर', दिल्ली मेट्रो में महिला का दर्दनाक अनुभव वायरल
AajTak
दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही एक महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना सोशल मीडिया पर साझा की है. महिला ने Reddit पर ‘r/Delhi’ ग्रुप में पोस्ट लिखते हुए बताया कि कैसे एक व्यक्ति ने बार-बार उसे छूने की कोशिश की, जबकि वह कई बार उसे रोक चुकी थी.
महिला ने बताया कि यह घटना 8 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है, जब वह शालीमार बाग से रिथाला जा रही थी.उसने लिखा कि सुभाष प्लेस स्टेशन पर एक अंकल, उम्र लगभग 40-45 साल, मेरे बगल में आकर बैठ गए.शुरुआत में मुझे कोई आपत्ति नहीं हुई. फिर उन्होंने अपने बाएं पॉकेट से फोन निकालने की कोशिश की और उनका हाथ मेरे हाथ से टच हो गया. मैंने सोचा, गलती से हुआ होगा.
महिला के मुताबिक, कुछ सेकंड बाद उनका हाथ फिर से मेरे हाथ से टच हुआ. फिर उन्होंने हल्का झुककर मेरा हाथ लगभग दस सेकंड तक छुआ रखा. जब मैंने आगे झुककर दूरी बनाई, तो उन्होंने अपना कोहनी मेरे कंधे के पीछे रख दी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोई इतना आगे बढ़ जाएगा, वो भी पब्लिक जगह पर.
टोकने पर भी नहीं रुका शख्स
महिला ने बताया कि करीब दस सेकंड बाद मैंने पूछा कि अंकल, हाथ क्यों रखा है मेरे ऊपर? वो बोले-सॉरी बेटा, और दो बार मेरे कंधे पर हाथ रखकर माफी मांग ली.लेकिन कुछ मिनट बाद उन्होंने महिला की गोद पर हाथ रख दिया और बोले कि सॉरी बेटा, थोड़ा थका हुआ था. इससे पहले कि वह कुछ कह पातीं, उसने महिला का गाल छुआ और गोद दबाकर पिटमपुरा स्टेशन पर उतर गया.
डर और सदमे में रही महिला

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











