
Zerodha CEO नितिन कामत हुए हैकिंग का शिकार, लिंक क्लिक करते ही हैक हो गया अकाउंट
AajTak
Zerodha CEO नितिन कामत ने कहा है कि उनका अकाउंट हैक हो गया. गलती से एक क्लिक किया और ट्विटर अकाउंट हैक हो गया. स्कैमर्स ने उनके अकाउंट से क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कुछ ट्वीट्स भी किए.
Zerodha के फाउंडर और सीईओ नितिन कामत के साथ एक बड़ा स्कैम हुआ है. उन्होंने पूरा एक्सपीरिएंस माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर शेयर किया है. एक दिलचस्प बात ये भी है कि उन्होंने X को Twitter कहा है. ज़्यादातर लोग अब भी X को Twitter ही कहते हैं.
फ़िशिंग का शिकार हुए Zeroddha फाउंडर
नितिन कामत ने X पर लिखा है कि उनका Twitter अकाउंट हैक हो गया था. इसकी वजह फ़िशिंग स्कैम था, क्योंकि उन्होंने गलती से एक ईमेल ओपन कर लिया जो स्कैमर्स ने भेजा था.
X पर कामत ने लिखा, ‘मेरा पर्सनल ट्विटर अकाउंट कल हैक हो गया था. थोड़ी चूक हुई और एक ईमेल स्पैम और फिशिंग फिल्टर्स को बाइपास करके मेरे इनबॉक्स में आ गया. मैने Change Your Password लिंक पर क्लिक किया और अपना पासवर्ड एंटर किया. अटैकर्स को मेरे अकाउंट का सिंगल लॉगइन सेशन मिल गया और इसके बाद क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कुछ स्कैम वाले ट्वीट भी किए’
AI के ज़रिए ऑटोमेटेड हैकिंग?
नितिन कामत आगे कहते हैं, ‘मैने अपने अकाउंट में टु फ़ैक्टर ऑथेन्टिकेशन एनेबल किया हुआ था, इसलिए क़िस्मत से स्कैमर्स मेरे अकाउंट को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में नहीं ले पाए. ये पूरा मामला AI ऑटोमेटेड लग रहा था, पर्सनल नहीं था’

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











