
Yusuf Pathan and Kirti Azad: ममता बनर्जी की पार्टी ने स्टार क्रिकेटर्स पर जताया भरोसा, लिस्ट में इन 2 वर्ल्ड चैम्पियंस के नाम
AajTak
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर्स यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद को भी टिकट दिया. ये दोनों ही क्रिकेटर्स भारत के लिए वर्ल्ड कप जीत चुके हैं. यूसुफ पठान को बहरामपुर और कीर्ति को दुर्गापुर से टिकट मिला है.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है. खास बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर्स यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद को भी टिकट दिया है. ये दोनों ही क्रिकेटर्स भारत के लिए वर्ल्ड कप जीत चुके हैं.
कीर्ति-यूसुफ यहां से लड़ेंगे चुनाव
यूसुफ पठान को ममता बनर्जी की पार्टी ने बहरामपुर से कैंडिडेट बनाया है है. इस बात की पूरी संभावना है कि पठान के सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ेंगे. हालांकि कांग्रेस की ओर से इस सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है. अधीर रंजन ही इस सीट से मौजूदा सांसद हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहरामपुर से डॉ. निर्मल कुमार साहा का नाम पहले ही फाइनल कर चुकी है.
दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने दुर्गापुर से टिकट दिया है. इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के एसएस आहलूवालिया सांसद है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की ओर से इस सीट के लिए प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं किया गया है.
देखा जाए तो 41 साल के यूसुफ पठान पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. पठान ने फरवरी 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायमेंट ले लिया था. पठान टी20 वर्ल्ड कप (2007) और 2011 में 50 ओवर वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. यूसुफ पठान ने भारत के लिए 57 वनडे मैचों में 27 की औसत से 810 रन बनाए. वहीं 22 टी20 मैचों में उनके नाम 236 रन रहे. उन्होंने वनडे में 2 शतक और 3 अर्धशतक भी ठोके. यूसुफ पठान ने वनडे में 33 और टी20 में 13 विकेट भी अपने नाम किए.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










