जसप्रीत बुमराह को हर साल होगा 2 करोड़ का नुकसान? BCCI के एक फैसले से लगा तगड़ा झटका
AajTak
बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव के कारण जसप्रीत बुमराह की सैलरी 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ रुपये हो सकती है. ए+ कैटेगरी हटने से यह स्थिति बनी है. हालांकि बीसीसीआई बुमराह को किसी अन्य तरीके से मुआवजा देने पर विचार कर रहा है.
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सालाना सैलरी 7 करोड़ रुपये से घटकर 5 करोड़ रुपये रह सकती है. हालांकि बीसीसीआई इस नुकसान की भरपाई के लिए विकल्प तलाश रहा है.
क्यों कम हो सकती है बुमराह की सैलरी?
दरअसल, कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में हुए बदलाव के कारण यह स्थिति बनी है. पिछले सीजन में बुमराह ए+ कैटेगरी में थे, जो सबसे ऊंचा ग्रेड माना जाता था. लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने ए+ कैटेगरी को ही हटा दिया है. अब कैटेगरी A सबसे ऊंचा ग्रेड बन गया है. इसी कैटेगरी में बुमराह के साथ शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं.
7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ हो सकती है फीस
पिछले सीजन में ए+ कैटेगरी के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे. अब चूंकि ए+ कैटेगरी खत्म हो गई है और ए कैटेगरी की रकम पहले जैसी ही है, इसलिए बुमराह की सालाना रिटेनरशिप 5 करोड़ रुपये रह जाएगी. यानी टॉप कॉन्ट्रैक्ट की कमाई पिछले साल की तुलना में 2 करोड़ रुपये कम हो गई है.
यह भी पढ़ें: PAK सेलेक्टर ने बुमराह की इस स्पिनर से कर डाली तुलना, बॉलिंग एक्शन को लेकर किया ये अजीब दावा बीसीसीआई तलाश रहा समाधान

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










