
रोहित, कोहली, धोनी समेत... IPL के वो 7 सुपरस्टार जो 2008 से अब तक मचा रहे तूफान
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होना है. आईपीएल का पहला सीजन 2008 में हुआ था, ऐसे में यह जानना जरूरी कि उस पहले सीजन से अब तक ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं, जो अब तक डटे हुए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज होने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं. पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. इसकी वजह है कई राज्यों में चुनाव. फिलहाल IPL में एक बार कई पुराने धुरंधरों को देखने का मौका क्रिकेट के शौकीनों को मिलेगा.
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनके फैनबेस में अलग ही क्रेज है. जो 44 साल की उम्र में एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे.
धोनी 2008 की शुरुआत से अब तक IPL खेल रहे हैं. लेकिन केवल धोनी ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो आईपीएल में अब तक डटे हुए हैं, धोनी के अलावा 6 और कुल मिलाकर 7 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल में अभी भी अपना जलवा दिखा रहे हैं.
लेकिन यहां यह बात ध्यान रखनी होगी कि रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांडे और विराट कोहली सारे आईपीएल सीजन खेले हैं.
वहीं अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा ने किसी ना किसी कारण से कोई ना कोई सीजन मिस किया है.
धोनी चेन्नई 2016 और 2017 में वो राइजिंग पुणे सुपरजायंटस के लिए खेले थे, इसके इतर वो हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










